ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

एंटीलिया विस्फोटक केस: पूर्व अधिकारी वाजे के खिलाफ जल्द बड़ा एक्शन लेगी मुंबई पुलिस

मनसुख हिरेन केस में गिरफ्तार  पूर्व अधिकारी सचिन वाजे को मुंबई पुलिस बरखास्त करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस  वाजे को लेकर जल्द फैसला सुना सकती है।  रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरी गाड़ी रखने की साजिश और गवाह मनसुख हिरेन की हत्या के आरोप में  वाजे की गिरफ्तारी हुई थी।  इसी मामले में वह  एनआईए की हिरासत में है।

NIA की हिरासत में है वाजे
NIA ने सचिन वाजे के खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रीवेन्शन) एक्ट यानी UAPA की कई धाराएं लगाई हैं। वहीं इससे एक दिन पहले मुंबई पुलिस ने वाजे के सहयोगी सह पुलिस निरीक्षक रियाज काजी को अगले आदेश तक सेवा से निलंबित करने का आदेश जारी किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (शस्त्र इकाई) वीरेंद्र मिश्रा ने काजी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि वह कोई भी निजी काम नहीं कर सकते हैं और इस आदेश का उल्लंघन होने पर उनके खिलाफ कारर्वाई की जाएगी। काजी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 16 अप्रैल तक एनआईए की हिरासत में भेजा दिया गया है।

वाजे का सहयोगी भी  निलंबित
पिछले साल 9 जून को सचिन वाजे ने सीआईयू के इंचार्ज का पदभार संभाला तब से लेकर अब तक काजी सचिन वाजे के साथ ही काम कर रहा था और उसके हर काम में हाथ बंटाता था. वाजे के सबसे करीबी सहयोगी के रूप में इसे पहचाना जाता है। सीआईयू यूनिट में काम करते हुए रियाजुद्दीन काजी सचिन वाजे के साथ कई अहम जांच में शामिल रहा। इनमें टीआरपी घोटाले की जांच, डीसी अवंति कार घोटाला, फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स प्रकरण और कंगना-ऋतिक विवाद शामिल है।

 वाजे पर गंभीर आरोप
एनआईए ने वाजे पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है, जिसमें साजिश, धमकी जैसे गंभीर आरोप हैं।  वाजे के खिलाफ आपराधिक साजिश के लिए धारा 120 बी, विस्फोटक केस में लापरवाही के लिए धारा 286, जालसाजी के लिए धारा 465, जाली सील के इस्तेमाल के लिए धारा 473 और धमकी देने के लिए धारा 506 (2) के तहत केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button