ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

लाकडाउन में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पंपों में भीड़

बिलासपुर। लाकडाउन के दौरान इस बार पेट्रोल-डीजल भी लोगों को नहीं मिलेगा। बंद के दौरान पेट्रोल पंप में सिर्फ जरूरी वाहनों में ही पेट्रोल व डीजल भरे जाएंगे। इसके चलते सोमवार को शहर के पेट्रोल पंपों में वाहनों की पूरे दिन कतार लगी रही।

लाकडाउन की घोषणा के साथ ही कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार नियमों का और भी सख्ती से पालन किया जाएगा। सब्जी मार्केट को बंद करने के साथ ही पेट्रोल पंप में भी सख्त नियम लागू कर दिया गया है। इसके चलते लाकडाउन के दौरान सिर्फ शासकीय वाहन, शासकीय कार्य में लगे वाहन, एटीएम कैश वैन, अस्पताल, मेडिकल इमजेंसी से संबंधित वाहन, एंबुलेंस, एलपीजी परिवहन कार्य में प्रयुक्त वाहन, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस स्टैंड से संचालित वाहन, आटो, टैक्सी व ई-पास धारी वाहन, एडमिट कार्ड, काल लेटर दिखाने वाले परीक्षार्थी, उनके अभिभावक, परिचयपत्र दिखाने पर मीडियाकर्मी, न्यूज पेपर हाकर, दुग्ध वाहन व दूसरे राज्य जाने वाले वाहनों को भी पेट्रोल-डीजल दिए जाएंगे।

जाहिर है कि इस दौरान पुलिस भी सख्त रहेगी और कड़ी नजर रखेगी। यही वजह है कि लाकडाउन में पेट्रोल-डीजल की बंदिश को देखते हुए सोमवार को शहर ज्यादातर पेट्रोल पंप में वाहनों की कतार लगी रही। शहर के मुख्य पुलिस पेट्रोल पंप में दोपहर में टैंक ही खाली हो गया। इसके चलते यहां पावर पेट्रोल की खपत बढ़ गई। इसी तरह अन्य पेट्रोल पंप में भी सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की कतार लगी रही।

Related Articles

Back to top button