ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

सरकार बड़े पैमाने पर लॉकडाउन नहीं लगाएगी : निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की तादाद बेतहाशा बढ़ते देख वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार बड़े पैमाने पर लॉकडाउन नहीं लगाने वाली है। बल्कि वह इस प्रक्रिया को केवल छोटे कंटेनमेंट जोनों तक ही सीमित रखेगी।

विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास से मंगलवार को एक वर्चुअल बैठक में सीतारमण ने इस वैश्विक महामारी के दौर में विश्व बैंक के उठाए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास के लिए वित्त की उपलब्धता के लिए विश्व बैंक की ऋण लेने की क्षमता बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट करके बताया कि सीतारमण ने वह पांच कदम साझा किए जो भारत ने इस भीषण आपदा से निपटने के लिए उठाए हैं। इस संक्रमण को थामने के लिए टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीन और कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार को अपनाने का फार्मूला अपनाया गया।

उन्होंने बताया कि दूसरी लहर में भी हमें यह एकदम स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर लॉकडाउन नहीं करने जा रहे हैं। हम पूरी तरह से अर्थव्यवस्था को ठप नहीं कर सकते हैं। मरीजों को स्थानीय स्तर पर अलग-थलग रखना और क्वारंटाइन कराना ही उचित उपाय होगा। दूसरी वेव को नियंत्रित कर लिया जाएगा। लेकिन इसके लिए लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होने कहा कि सरकार एलईडी बल्बों का वितरण, एथनॉल मिश्रित कार्यक्रम के जरिये नेशनल बायो फ्यूल पॉलिसी, वाहन स्क्रैप पॉलिसी पर भी काम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button