ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
खेल

मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को चुनकर बहुत गलत फैसला लिया, पूर्व दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ टीम को आखिरी ओवर में हार मिली। इस मैच में मुंबई ने साउथ अफ्रीका के मार्को जेनसेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। 6 फीट 8 इंच के इस गेंदबाज को टीम में शामिल किए जाने पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टाइरिस सवाल उठाया है।

मुझे लगता है कि यह प्रदर्शन बहुत ही ज्यादा कमाल की थी। अब तक मैंने इससे पहले उनको ऐसा खेल नहीं देखा था। मैंने पार्थिव पटेल से इस बारे में बात की थी जिन्होंने मार्को के साथ कुछ वक्त बिताया था। सभी चीजों को देखें तो मुझे लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली रहे और और इसके पीछे की वजह से यह नहीं है कि उनकी लंबाई 6 फीट 8 इंच है, क्योंकि ये होना तो लाजमी है।

बेंगलुरू के खिलाफ खेले गए पहले मैच में मार्को ने 4 ओवर गेंदबाजी की थी। इस में उन्होंने 28 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने सिर्फ 2 चौके ही खाए थे, 3 वाइड और 1 नो बॉल डाला था।

उन्होंने 143 की रफ्तार से गेंद डोली जो वाकई काफी तेज है। अगर उनको अच्छा बाउंस हासिल करना है तो फिर तेज रफ्तार से गेंद भी करनी होगी। उन्होंने उस पिच पर धीमी रफ्तार से भी गेंदबाजी की। मुझे तो ऐसा लगता है कि मार्को जेनसन को इस वक्त चुनना मुंबई इंडियंस का गलत फैसला रहा क्योंकि अब जैसा कि देख रहे हैं हम सभी उनके बारे में बात कर रहे हैं। अब जबकि अगले साल बड़ी नीलामी होनी है तो मुंबई की टीम को बड़े पैसे के साथ उतरना होगा तो वह इस खिलाड़ी को साथ नहीं रखने वाले।

Related Articles

Back to top button