ब्रेकिंग
Jaspal Rana Passed Away: महान निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन; खेल जगत में शो... Kejriwal Bathinda Road Show: 2027 में भगवंत मान का दोबारा सीएम बनना तय; बठिंडा में बोले अरविंद केजरी... Delhi CM Tribute: मालवीय नगर अग्निकांड और साकेत हादसे के पीड़ितों को CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजल... Ajmera Group Money Laundering Case: निवेशकों के लिए बड़ी राहत; कोर्ट ने 8.41 करोड़ की संपत्ति लौटाने ... DRDO Missile Test: भारत की बढ़ी मारक क्षमता; DRDO ने किया बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और एंटी-शिप मिसाइल ... Punjab BJP Strategy Meeting: दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए ... Begusarai Police Action: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और ... Diesel Purchase Rules: डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी से नोएडा की सोसाइटियों में हड़कंप; बढ़ सकता है ... Saharanpur News: एटीएस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार Katihar Bus Accident: बिहार के कटिहार में मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर
देश

महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी हो सकती है सख्ती, LG-सीएम की अहम बैठक आज

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दिल्ली में कोरोना मरीज जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। इस संख्या ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। माना जा रहा है कि संक्रमण रोकने के लिए सरकार कुछ और कठोर फैसले लेने पर विचार कर रही है। इन मामलों पर इस बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा 12 बजे स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी कोरोना की वर्तमान स्थिति पर सीएम बैठक करेंगे।

उधर, राजधानी दिल्ली में बुधवार को  24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड 17,282 नए मामले सामने आए। इस तरह कोरोना के संक्रमण की दर भी बढ़कर 15.92 फीसद हो गई है। इससे पहले पिछले साल 15 नवंबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब संक्रमण दर 16 फीसद के करीब पहुंची थी। चिंताजनक यह है कि इस लहर में पहली बार मृतकों की संख्या भी 100 के पार पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, एक दिन पहले 13,468 मामले आए थे। इससे एक तरफ जहां सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर लगातार घट रही है।

24 घंटे में बढ़ गए 746 कंटेनमेंट जोन

उधर,  कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली के सभी इलाकों में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि 24 घंटे में ही दिल्ली के विभिन्न जिलों में 746 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि दक्षिणी जिलें संक्रमण की गति सबसे तेज है। यहां 24 घंटे में ही सबसे ज्यादा 169 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

  • 21,158 कंटेनमेंट जोन थे 10 अप्रैल तक
  • 23,555 कंटेनमेंट जोन हो गए 14 अप्रैल को
  • 15,922 कंटेनमेंट जोन डी-कंटेन हुए थे
  • 10 अप्रैल तक 16,007 कंटेनमेंट जोन खत्म हुए
  • 14 अप्रैल तक 1632 कंटेनमेंट जोन दक्षिणी जिले में
  • 13 अप्रैल को थे 1,797 कंटेनमेंट जोन
  • 14 अप्रैल को गए
  • 117 कंटेनमेंट जोन ही 20 मार्च को दक्षिणी जिले में थे

Related Articles

Back to top button