ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे ... Jamshedpur Bandh: हिमांशु हत्याकांड के बाद भड़का शहर, बढ़ते अपराध के विरोध में कल जमशेदपुर बंद का आह्व... Dr. Samuel Hahnemann Death Anniversary: रांची में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक को दी गई श्रद्ध... Mohali News: रोपड़ नहर हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान मां और ससुराल पक्ष में हुई तीखी बहस; जांच जारी PSEB Open School Admission 2026: 10वीं-12वीं ओपन स्कूल दाखिले का शेड्यूल जारी, बिना लेट फीस के इस ता... Gold & Silver Rate Today: जालंधर में सोना-चांदी के दाम जारी, चेक करें आज का ताजा भाव Amritsar Central Jail News: नशा तस्करी में जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और मोबाइल बरामद Jalandhar Driving Test Center: तकनीकी खराबी से 3 घंटे तक ठप रहा सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेश... Gurdaspur Post Office News: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बड़ी पहल, छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे गुरदा... Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष; चन्नी को ...
देश

मेरठ में भाजपा पार्षद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव के पास से तमंचा बरामद, दारोगा को थप्‍पड़ मारने पर चर्चा में आए थे

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड-40 से भाजपा पार्षद मिंटू उर्फ मनीष की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पावली फाटक के पास क्रेटा गाड़ी में पार्षद का ड्राइवर सीट पर शव पड़ा था। मृतक के हाथ में 315 बोर का तमंचा था। सूचना पर भाजपाई और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्ट्या पार्षद की मौत को आत्महत्या माना जा रहा है। जिसके बाद पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नगर निगम के वार्ड-40 से मिंटू उर्फ मनीष भाजपा के पार्षद थे। गुरुवार सुबह पावली फाटक के पास काले रंग की खड़ी क्रेटा गाड़ी में ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति को शव लहूलुहान हालत में ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त भाजपा पार्षद मिंटू उर्फ मनीष के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने पार्षद के स्वजन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में भाजपाई घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो गाड़ी में हैंडब्रेक के पास बिसलेरी की पानी की बोतल रखी थी, जिसका ढक्कन भी खुला हुआ था। पुलिस ने शव मोर्चरी पहुँच दिया। इस कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर का कहना है कि भाजपा पार्षद ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है पार्षद किए जेब से बरामद उनके मोबाइल में भी वॉइस रिकॉर्डिंग है जिसमें पार्षद अपने सर्जन और मामा रिश्तेदारों को खुद के आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं वॉइस रिकॉर्डिंग को पार्षद ने अपने सब जन विचारों को भी सेंड किया हुआ है।

रातभर स्टार्ट खड़ी थी गाड़ी

कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि करीब रात 1:30 से 2:00 बजे के आसपास की घटना है। उसी समय की पार्षद के मोबाइल में अपने स्वजन और रिश्तेदारों को खुद के गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कही गई है। रात से ही गाड़ी स्टार्ट थी। ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्टार्ट गाड़ी को पुलिस नहीं बंद किया था।

हाईवे पर रेस्टोरेंट में दरोगा को पीटने पर प्रकाश में आए थे

कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित ब्लैक पेपर एक्सीडेंट मिंटू उर्फ मनीष पार्षद का है। पिछले दिनों रेस्टोरेंट में वर्दी पहने एक दरोगा अपनी अधिवक्ता महिला मित्र के साथ गए थे। जहां नशे में दरोगा और महिला मित्र ने स्टाफ के साथ बदसलूकी की थी। पार्षद मिंटू उर्फ मनीष ने बीच-बचाव किया तो दोनों पक्षों में टकराव हो गया था। जिसके बाद पार्षद से पार्षद सुर्खियों में आए थे।

Related Articles

Back to top button