ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
देश

मल्हार के पुराने किले से ग्रिल उखाड़कर ले गए चोर

बिलासपुर। मल्हार के पुराने किले की सुरक्षा के लिए लगाए ग्रिल को चोर उखाड़कर ले गए। पुरातत्व विभाग की ओर से यहां तैनात कर्मचारी ने इसकी शिकायत मल्हार चौकी में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

मल्हार में रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद पाटले पुरातत्व विभाग के कर्मचारी हैं। उनकी ड्यूटी मल्हार के पुराना किला, पातालेश्वर महादेव मंदिर, भीम-किचक मंदिर की देखरेख के लिए लगाई गई है। रविवार की रात मल्हार के पुराने के किले में मणीशंकर की ड्यूटी चौकीदारी के लिए लगाई गई थी। मणीशंकर ने सोमवार की सुबह लक्ष्मी को बताया कि किले में लगे 11 ग्रिल को उखाड़कर चोर ले गए हैं।

इस पर लक्ष्मी ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर उसने आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों के संबंध में पतासाजी की। ग्रिल का पता नहीं चलने पर उन्होंने इसकी शिकायत मल्हार चौकी में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर ग्रील चोरों के संबंध में पतासाजी कर रही है।

चोर पकड़ाने के बाद दुकानदार ने की शिकायत, जुर्म दर्ज

रतनपुर क्षेत्र के पेंडरवा निवासी कोमलचंद्र श्रीवासी(42 वर्ष) मदनपुर चौक में मुर्गी दुकान चलाते हैं। बीते 31 जनवरी की रात आठ बजे वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इसके दूसरे दिन जब वे दुकान आए तो दरवाजा टूटा हुआ था। दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने मुर्गी दुकान से फ्रिज, स्टेपलाइजर और इन्वर्टर पार कर दिया था। इस पर वे चोरों की पतासाजी करते रहे।

उन्होंने इसकी श्ािकायत थाने में नहीं की थी। बीते 12 अप्रैल को पुलिस ने नाबालिग समेत पांच लोगों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। आरोपित से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने मदनपुर चौक स्थित दुकान में चोरी की थी। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button