ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

तृणमूल कांग्रेस नेत्री के खिलाफ भाजपा का भड़का आक्रोश

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस नेत्री सुजाता मंडल द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। उनके बयान से आक्रोशित जिले के भी भाजपा नेताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

नेत्री सुजाता मंडल पर अनुसूचित जाति समुदाय को अपमानित करने का आरोप है। इसे देखकर भाजपा ने देशभर में उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत सभी जगहों से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरुण साव, महामंत्री भूपेंद्र सवन्न्ी एवं जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेत्री के विस्र्द्ध देश में सामाजिक समरसता बिगाड़ने और वैमनस्य का भाव फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उनके इस कृत्य से नाराज होकर देशभर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्रपति से तृणमूल कांग्रेस नेत्री सुजाता मंडल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर ज्ञापन सौंप रहे हैं

इस कड़ी में यहां भाजपा नेताओं ने कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें तृणमूल कांग्रेस नेत्री मंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर अमर अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल की हार को देखते ममता बनर्जी बौखला गई हैं।

इसके चलते टीएमसी नेता गलत बयानबाजी कर देश में सामाजिक व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बाबा साहब आंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों की भलाई के लिए अपना सर्वस्व जीवन लगा दिया। ताकि उन्हें देश की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। लेकिन टीएमसी के नेता समाज में घृणा और विभेद की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button