ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

दूसरी लहर में बदल गए हैं लक्षण, बरतें सावधानी: डा. कालवीट

बिलासपुर। कोरोना से जंग जीतना संभव है। इसके लिए लोगों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। कोविड-19 महामारी के पहले दौर में ही लोगों ने दिशा-निर्देश का पालन नहीं किया। कई लोगों ने इसकी सार्थकता पर सवाल भी उठाए थे। इसके कारण ही हम दूसरी लहर का प्रकोप झेल रहे हैं। इस बार मरीजों के लक्षण बदल गए हैं। ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। ये कहना है मधुमेह विशेषज्ञ डा. प्रवीण कालवीट का।

विशेषज्ञ डा. कालवीट ने कहा कि कोविड-19 की शुस्र्आत में ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से दिशा- निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद लोगों ने व्यापक स्तर पर सार्वजनिक आयोजन किए। बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर भीड़ रही। राजनीतिक पार्टियों की ओर से भीड़ जुटाई गई। खेल और दूसरे मनोरंजक आयोजन किए गए। इसमें लोगों की भीड़ रही।

इसके कारण कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों को व्यापक स्तर पर प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दूसरी लहर में वायरस ने अपनी संरचना में फेरबदल की है। इसके लक्षण और प्रभाव बिल्कुल अलग है। इसमें लोगों को सामान्य लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।

फेफड़ों में संक्रमण के बाद लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर लोगों का उपचार कठिन हो रहा है। स्थिति गंभीर होने के बाद मरीज को विभिन्न् संसाधनों से पूर्ण अस्पताल की जरूरत है। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मरीजों की जान जा रही है।

सामाजिक सरोकार को न भूलें

डा. कालवीट ने कहा कि एक डाक्टर होने के नाते मैं सबसे अपील करता हूं कि अपने सामाजिक सरोकार का पालन करें। बेवजह भीड़ इकट्ठा ना करें। दिन में कई बार हाथ धोएं। चेहरे पर सही तरीके से मास्क लगाएं। शारीरिक दूरी का पालन करें। आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। खुद के साथ ही दूसरों को भी इस बीमारी से बचाने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।

पूर्वाग्रह ने बढ़ाया संक्रमण

डा. कालविट ने बताया कि कोविड को लेकर फैलाई गई अफवाह के कारण लोगों के मन में कई तरह के पूर्वाग्रह है। सामान्य लक्षण दिखने पर लोग डाक्टर से परामर्श लेने के बजाय मेडिकल स्टोर से दवाएं ले रहे हैं। इसके कारण संक्रमण बढ़ रहा है। लोग अपने साथ घर के सदस्यों और दूसरे लोगों को संक्रमित कर रहे हैं।

इससे बचने के लिए किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर डाक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर में दर्द समेत किसी भी लक्षण के होने पर खुद को सबसे अलग कर डाक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है।

दूसरी लहर में ये हैं लक्षण

0 हाथ-पैर और शरीर में दर्द

0 थकान और कमजोरी

0 बुखार के साथ शरीर में दर्द

0 तेज सिर दर्ज, बुखार

0 ये सभी लक्षण पहले चार-पांच दिन में आते हैं।

0 इसके बाद छह से सात दिन में फेफड़े संक्रमण होता है।

0 शरीर में कमजोरी आ जाती है।

0 आक्सीजन की कमी हो जाती है।

Related Articles

Back to top button