ब्रेकिंग
NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र...
देश

स्वयं भू है मां महाकाली, जिसकी मान्यता कोलकाता की मां काली से जुड़ी है

रायपुर। राजधानी में प्राचीन समय से तालाबों और मंदिरों के लिए नाम से ख्याति प्राप्त है। शहर में इस समय कई ऐतिहासिक मंदिर है, जिसकी सबकी अलग-अलग मान्यता है। इसी कारण है कि छत्तीसगढ़ को धर्मभूमि के रूप में भी माना जाता है। इसमें से रायपुर के एक ऐतिहासिक मंदिर है, जो आकाशवाणी चौक के पास स्थित मां महाकाली का मंदिर है, जिसकी मान्यता कोलकाता के काली से जुड़ी हुई है।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश कलश, सचिव डीके दुबे, ललिता बाई पांडे ने बताया कि मां महाकाली का मंदिर करीब 100 वर्ष पुरानी है। मां स्वयं भू-फोड़कर यहां विराजमान है। माता नीम पेड़ के नीचे से निकली है। कह जाता है कि कोलकाता में काली का शरीर है, वहीं आत्मा कहां है, इसकी खोज के लिए कामाख्या के नागा साधुओं निकले थे।

तभी नागा साधुओं ने नीम और बरगद के पेड़ के पास अपना चार महीने धुनी रामाया। तब नागा साधुओं का कहा था कि एक दिन यहां महाकाली प्रकट होंगी। वहीं, नागा साधुओं ने बरगद पेड़ के पास भैरव बाबा की भी पूजा अर्चना की थी, भैरव बाबा की प्रतिमा है।

1949 में शुरू हुई माता की पूजा

महाकाली माता का पूजा 1949 में एक पांडे परिवार ने शुरू की है। उस समय चबूतरा बनाकर पूजा-अर्चना की जाती थी। और 1992 में भव्य मंदिर बनाया। जहां इस समय रास्ते से गुजरने वाले लोग मंदिर के निकट से मां काली के दर्शन कर सकते हैं।

दोनों नवरात्र में जलाते है सैकड़ों जोत

मंदिर के ट्रस्टी डीके दुबे ने बताया कि माता स्वयं भू है। जहां इसकी मान्यता राजधानी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेशभर में फैली हुई है। इसी कारण दोनों नवरात्र में भक्तगण अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए सैकड़ों ज्योति प्रज्ज्वलित किया जाता है। फिलहाल अभी कोविड-19 के दौर के कारण परंपरा निभाते हुए यहां कम ही जोत प्रज्ज्वलित किया गया है।

नवरात्र में होती है विशेष पूजा

महाकाली माता का मंदिर का पूजा नवरात्र में विशेष रूप से की जाती है। यहां सुबह 6:30 बजे, शाम सात बजे फिर उसके बाद अभी कोविड के कारण रात 8:30 से नौ बजे तक आरती की जा रही है। फिलहाल अभी कोविड के कारण किसी भी भक्त को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button