ब्रेकिंग
Chandigarh News: एक्ट्रेस का आरोप- डेरा प्रमुख के ड्राइवर ने किया शोषण, न्याय के लिए निहंग नेता की श... Panchkula News: पंचकूला मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ... नारायणगढ़ सुसाइड केस: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव
देश

सीबीएसई की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी 10वीं बोर्ड परीक्षा हो सकती है रद

रायपुर।  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ में भी माध्यमिक शिक्षा मडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद करने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नईदुनिया को बताया कि इसके लिए विचार किया जा रहा है। दो दिन पहले सीबीएसई ने भी 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद की है। इन बच्चों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। जो परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं होगा उसके लिए अलग से विशेष परीक्षा का भी प्रावधान है।

बता दें कि कोरोना काल में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं के बच्चों को आनलाइन और असाइनमेंट देकर पढ़ाया गया है। असाइनमेंट में मिले अंकों के आधार पर बोर्ड के बच्चों को जनरल प्रमोशन दिया जा सकता है। इस पर सरकार फैसला ले सकती है। प्रदेश में 10वीं में चार लाख 61 हजार और 12वीं दो लाख 86 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से देशभर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को रद करने की मांग उठ रही है।

इसके पहले प्रदेश में 15 अप्रैल से परीक्षा होनी थी, राज्य सरकार ने फिलहाल 10वीं की परीक्षा स्थगित कर रखी है। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 अप्रैल से एक मई तक तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं तीन मई से 24 मई तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होनी थीं। अभी केवल दसवीं बोर्ड की ही परीक्षा स्थगित हुई है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button