ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

पूर्वी दिल्ली की रबर फैक्टरी में भीषण आग, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, कई लोग फंसे

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।  ताजा मामले में  शनिवार सुबह पूर्वी दिल्ली के झिलमिल इलाके में स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया की नल और टोटो बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की 26 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक, फैक्टरी से निकाली गई दो महिलाओं और एक युवक को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि तीनों धुएं की चपेट में आग बेहोश हो गए थे। अब इन तीनों लोगों की मौत हो गई।   इनमें एक का नाम शोएब है। फैक्टरी नईम नामक शख्स की बताई जा रही है।

एक दिन पहले ESI अस्पताल में लगी थी आग
एक दिन पहले ही बाहरी दिल्ली के बसईदारापुर स्थित ईएसआइ अस्पताल में शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे उस वक्त अफरातफरी की स्थिति बन गई, जब लोगों को पता चला कि अस्पताल में आग लग गई। आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने ऑपरेशन थिएटर में लगी थी। आग लगने से निकले धुएं के कारण ऑपरेशन थिएटर से सटे पोस्ट व प्री रिकवरी रूम में मौजूद मरीजों का दम घुटने लगा। आनन-फानन में कर्मचारियों ने इन्हें बाहर निकालकर अन्य कमरों में शिफ्ट किया। इससे पहले कि अग्निशमन दस्ता पहुंचता, अस्पतालकर्मियों ने ही आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग की टीम पूरे अस्पताल का निरीक्षण कर पता करेगी कि भवन में अग्निशमन से जुड़े तमाम यंत्र सही हैं या नहीं। इस बाबत एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह नौ बजकर दस मिनट पर मिली। अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां भेजी गई। लेकिन, गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही अस्पतालकर्मी आग पर काबू पा चुके थे। बावजूद एहतियात के तौर पर अग्निशमनकर्मियोंने मुआयना किया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट शर्किट बताया जा रहा है।

सबसे पहले सर्जिकल पेंडेंट यूनिट में लगी आग
अग्निशमन विभाग के अनुसार, ऑपरेशन थिएटर में आग की शुरुआत सर्जिकल पेंडेंट यूनिट से हुई। यह यूनिट कमरे के छत से जुड़ा होता है। आग छत के नीचे सीलिंग से शुरु हुई और देखते ही भड़क गई। सुबह के समय कुछ मरीजों को ऑपरेशन के लिए प्री रिकवरी वार्ड में लाया गया था। कुछ मरीज पोस्ट रिकवरी वार्ड में भी थे। ऑपरेशन थिएटर में जब आग लगी तब वहां कुछ कर्मचारियों ने आग देखते हुए फायर इ¨स्टग्विशर का इस्तेमाल किया और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग से ऑपरेशन थिएटर को काफी नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button