ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
टेक्नोलॉजी

घर बैठे अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें वोटर आईडी कार्ड, यहां जानें पूरा तरीका

नई दिल्ली। वोटर आईडी कार्ड अहम दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड की तरह वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आप भी अपने वोटर आईडी कार्ड के डिजिटल वर्जन को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके मतलब की है। आज हम यहां आपको एक खास तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप घर बैठे-बैठे अपने वोटर आईडी कार्ड को डाउलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं…

ऐसे करें डाउनलोड

  • डिजिटल वोटर आइडी कार्ड को डाउनलोड करने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in या फिर राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) के लॉगइन पेज https://www.nvsp.in/account/login पर जाएं।
  • वोटर आइडी को डाउनलोड करने के लिए एकाउंट बनाना पड़ेगा। मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आइडी के जरिए अपना एकाउंट बना सकते हैं। अगर आपके पास पहले से ही एकाउंट है, तो आपको ईपीआइसी नंबर या फिर फॉर्म रेफरेंस नंबर दर्ज करना पड़ेगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे वेब पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद डिजिटल वोटर आइडी को डाउनलोड करने के लिए आपको ई-ईपीआइसी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर वोटर आइडी कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आप आसानी से प्रिंट करा सकते हैं।

कोई परेशानी आए तो इन कार्यालयों से मिलेगी सहायता

  • अपने नजदीकी मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं
  • आपके क्षेत्र के प्रखंड या निकाय कार्यालय के निर्वाचन शाखा
  • अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला के कार्यालय के निर्वाचन कार्यालय

वोटर आईडी कार्ड की डिजिटलीकरण करने की वजह 

डिजिटलीकरण यह सुनिश्चित करने के लिए है कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने में कोई देरी न हो, क्योंकि फिजिकल कार्ड को प्रिंट करने और मतदाता तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। ’डिजिलॉकर पर भी डिजिटल वोटर आइडी कार्ड को सुरक्षित स्टोर किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button