ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

पूर्व दिग्गज बोले, अब चेन्नई सुपर किंग्स में बदलाव की जरूरत है, महेंद्र सिंह धौनी 4-5 साल पहले वाले नहीं रह गए

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में सबकी नजर इंटरनेशनल क्रिकेट से पिछले साल संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर है। पिछले सीजन में उनकी टीम पहली बार पहले दौर से बाहर हो गई थी। इस सीजन में उनपर काफी दबाव है और उनकी कप्तान के साथ बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि सातवें नंबर पर बल्लेबाजी उनके लिए सही नहीं है।

स्टार स्पोर्ट्स के शो पर पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा, हम इस बात को लेकर हमेशा ही चर्चा करते रहते हैं कि एक टीम के कप्तान को सामने आकर नेतृत्व करना चाहिए। आप अगर नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो फिर टीम का नेतृत्व नहीं कर सकते।

गंभीर ने बल्लेबाजी क्रम को लेकर बात करते हुए कहा कि सीएसके के कप्तान को इस वक्त टीम की गेंदबाजी ज्यादा परेशान कर रही है। उनके पास वो गेंदबाज नहीं जो विरोधी टीम में डर पैदा कर सके। गंभीर बोले, “महेंद्र सिंह धौनी को उपर आकर बल्लेबाजी करनी चाहिए, क्योंकि यही एक चीज है जो सबसे ज्यादा मायने रखती है। इससे लोगों को एहसास हो पाएगा कि हां वह आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सच है कि उनके गेंदबाजी आक्रमण को लेकर कुछ परेशानी है।”

गंभीर ने यह भी कहा कि अब धौनी की बल्लेबाजी में पहले वाली बात नहीं रही है लिहाजा उनको उपर आना चाहिए। गंभीर ने कहा, “यह बात भी आपको ध्यान में रखना होगा कि अब वह वो धौनी नहीं रह गए जो चार पांच साल पहले हुआ करते थे। अब ऐसा नहीं है कि मैदान पर उतरते ही धौनी पहले जैसे गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाना शुरू कर देंगे। मेरे हिसाब से तो उनको नंबर चार या पांच पर बल्लेबाजी करने की जरूरत है, इससे नीचे आने का कोई मतलब नहीं बनता।”

Related Articles

Back to top button