ब्रेकिंग
लुधियाना में विश्वासघात: 3 साल से घर में काम कर रही नौकरानी पर अलमारी से नकदी चुराने का गंभीर आरोप Ludhiana Extortion Racket: विदेशी गैंगस्टर हरमन संधू के दो सक्रिय शूटर गिरफ्तार, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल... लुधियाना के न्यू बहादुरके गांव में खूनी संघर्ष: ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा रहे पंच के भाई पर दातर से ... जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: नकोदर में कैंटर से 405 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्... लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: कोर्ट मंगल सिंह नगर में रिहायशी मकान पर कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तो... तलवाड़ा में दिल दहला देने वाला मामला: शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने न... Amritsar Murder Case Update: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने ली मेकअप आर्टिस्ट मैडी संधू... Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10,000 नए पदों पर होगी भर्... फगवाड़ा से होशियारपुर का सफर होगा बेहद आसान: भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा 48.62 किमी लंबा फोरलेन ... Amritsar Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की हत्या का खुलासा, स्टारबक्स से कर रहे थे ह...
देश

रायपुर के सूने घर से 55 हजार पार

रायपुर। आमानाका इलाके के टाटीबंध में मेडिकल दुकान कर्मी के घर में चोरों ने धावा बोलकर नकदी 55 हजार रुपये पार कर दिया। सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रात में घर में कोई नहीं था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।

पुलिस के मुताबिक अमरजीत सिंह सलूजा रामसागरपारा स्थित दवा दुकान में काम करता है। गुरुवार को उसने कोरोना टीका लगवाया था,जिसके कारण हाथ-पैर में दर्द होने पर बडे भाई सतिन्द्र पाल सिंह सलूजा ने अपने घर में ही सोने कहा।

रात करीब नौ बजे घर में ताला लगाकर वह भाई के घर जाकर सो गया था। शुक्रवार सुबह पौने छह बजे घर गया तो दरवाजे का ताला टूटा था। भीतर जाने पर सामान बिखरा हुआ था। एक कमरे में प्लास्टिक के डिब्बे में रखा नकदी करीब 55 हजार रुपये गायब थे।

इधर, वाहन में लगा दी आग, खाक

विधानसभा इलाके के बीएसयूपी कालोनी खालबाड़ा में खड़ी वाहन में अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। इस आग में वाहन जलकर खाक हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आगजनी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सब्जी विक्रेता संजय कुमार गिलहरे की वाहन गुरुवार रात को बीएसयूपी कालोनी खालबाडा स्थित घर के सामने रोड के किनारे खडी थी। रात 12 बजे तक सभी लोग जगे थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे उठकर देखा तो वाहन का इंजन जला हुआ था। वाहन के डाला में लगे इंजन के ढक्कन को खोलकर किसी ने आग लगाई थी।

Related Articles

Back to top button