ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों पर एस्मा लगाने से बढ़ी नाराजगी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों पर एस्मा और शासकीय सेवकों का निबंलन को लेकर नाराजगी जताई है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार झा, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण और मौत, अंतिम संस्कार के भयावह स्थिति से संघर्ष कर कोरोना योद्धा शासकीय सेवक इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

कोरोना योद्धा भी मनुष्य हैं। उन्हें भी खाने, पानी, विश्राम करने की आवश्यकता है। तब भी वे प्रदेश की पीड़ित परेशान जनता की सेवा कर सकते है। छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा विच्छत्रता अधिनियम 1979 लागू कर, अनुपस्थित शिक्षकों को निलंबित कर, कारण बताओ नोटिस जारी कर प्रशासनिक दादागिरी से कार्य कराने की नीति भयावह स्थिति उत्पन्न होगी।

इसी का परिणाम है कि जूनियर डाक्टरर्स ने हड़ताल किया। संघ ने मांग की दमनात्मक कार्रवाई बंद कर स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, राजस्व कर्मचारियों से प्रेमभाव, स्नेह व सम्मान कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित करने की अपील मुख्यमंत्री से की।

Related Articles

Back to top button