ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
खेल

आज रात 12 बजे से 14 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी रुपये ट्रांसफर करने की यह सुविधा, जानिए क्या है कारण

नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में घोषणा की है कि रुपये ट्रांसफर करने की सुविधा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) रविवार को 14 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। केंद्रीय बैंक ने बताया कि सिस्टम को मजबूत करने के लिए तकनीक अपग्रेड होनी है, जिस कारण यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। आरबीआई ने बताया कि यह सुविधा 18 अप्रैल, रविवार को 12 am से 2 pm तक उपलब्ध नहीं रहेगी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में आरबीआई ने कहा, ‘आरटीजीएस की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी करने और आरटीजीएस सिस्टम के डिजास्टर रिकवरी टाइम को और बेहतर बनाने के लिए 17 अप्रैल, 2021 को कारोबार बंद होने के बाद आरटीएस में टेक्निकल अपग्रेडेशन किया जाएगा।’

हालांकि, आरबीआई ने यह स्पष्ट किया है कि इस दौरान नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सुविधा पूर्व की तरह ही कार्य करती रहेगी। आरबीआई ने कहा, ‘इस तरह आरटीजीएस सुविधा रविवार को 00:00 बजे से 14:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी। एनईएफटी सिस्टम पहले की तरह ही काम करता रहेगा।’

क्या है आरटीजीएस

आरटीजीएस का पूरा नाम रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (Real Time Gross Settlement) है। यह सुविधा ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने में उपयोग ली जाती है। यह लगभग एनईएफटी की तरह ही है। इस सुविधा के माध्यम से रियल टाइम में रुपये एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से और सुरक्षित रूप से ट्रांसफर किये जा सकते हैं। आरटीजीएस विशेष तौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो बड़े कारोबारों से जुड़े होते हैं और बड़ी राशि ट्रांसफर करते हैं। आरटीजीएस सुविधा का उपयोग कोई भी ले सकता है। इस सुविधा से न्यूनतम दो लाख रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।

Related Articles

Back to top button