ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मनोरंजन

Neha Kakkar ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ शेयर की तस्वीर, दिखा कूल लुक

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने सॉन्ग को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं और लगातार अपने फैंस से संवाद करती रहती हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो सिंगर अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को नेहा कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों जीमन पर बैठकर गिटार बजाते हुए काफी कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘लॉकडाउन टाइम… हाँसते हाँसते कट जाए रास्ते, जिंदगी यूं ही चलती रहे! लव यू पार्टनर रोहनप्रीत सिंह।’

उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। फोटोज पर सिंगर और नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने कमेंट कर लिखा, ‘नेहू भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे और सब तुम्हें लोगों को बेहद प्यार करते हैं।’

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने पिछले साल 24 अक्टूबर को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। हाल ही में उनके एक थ्रो बैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उनका ये वीडियो इंडियन आइडल के दूसरे सीजन का है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ ‘ऐसा लगता है’ गाना गाती हुईं दिखाई दे रही हैं। नेहा कक्कड़ के इस गाने को सुनने के बाद अनु मलिक काफी निराश हो जाते हैं और गुस्से में आ जाते हैं। वो नेहा को बीच में रोककर कहते हैं, ‘नेहा कक्कड़… तेरी आवाज सुनकर लगता है मैं अपने मुंह पर मारूं थप्पड़. यार क्या हो गया है तेरे को।’ इसके बाद वीडियो में दिखाया गया है कि अनु मलिक सचमुच खुद को थप्पड़ मार देते हैं।

Related Articles

Back to top button