ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

दुश्मन के इलाके में घुस कर हमला करेंगे ये वाहन, इन पर गोली और बम धमाके भी हैं बेअसर

नई दिल्ली। Ashok Leyland हमारे देश की आर्मी के लिए सबसे बड़ा लॉजिस्टिक्स व्हीकल सप्लायर है। आपको बता दें कि अशोक लेलेंड ने भारतीय वायु सेना को लाइट बुलेटप्रूफ वाहनों की पहली खेप डिलीवर की है। ये वाहन सेना के जवानों को विपरीत परिस्थितियों में पूरी तरह से सुरक्षित रखते हैं और दुश्मनों पर पलटवार करने की भी क्षमता प्रदान करते हैं वो भी खुद को सुरक्षित रखते हुए। ये अपनी तरह के पहले वाहन हैं जिन्हें भारतीय वायुसेना को डिलीवर किया गया है।

Ashok Leyland की तरफ से बताया गया है कि ये लाइट बुलेटप्रूफ वाहन Lockheed Martin के Common Vehicle Next Generation (CVNG) का अडॉप्टेड वर्जन है। इन वाहनों को गोली बारूद के हमलों को झेलने के लिए तैयार किया गया है जो इसमें बैठने वाले सेना के जवानों को सुरक्षित बनाता है।

 अगर इस लाइट बुलेट प्रूफ वाहन के फीचर्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को हाई क्वालिटी टेरेन सिस्टम दिया जाता है जो आसानी से किसी भी तरह के रास्तों पर चलने में मदद करता है। रास्ते चाहे पहाड़ी हो या कीचड़ भरे हों या फिर रेतीले हों, ये वाहन उन सब पर आसानी से रफ़्तार भरने में पूरी तरह से सक्षम है जिससे बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ा जा सके और दुश्मनों का डट कर मुकाबला किया जा सके और वो भी हमारे जवानों को सुरक्षित रखते हुए। ये वाहन सेना के लिए बेहद जरूरी है जो स्थितियों को काबू करने में बेहद मददगार साबित होता है।

ये वाहन ऑफ रोडिंग तो करता है साथ ही साथ इसका वजन भी काफी कम है जिससे ये आसानी से रफ़्तार पकड़ने में सक्षम है। दरअसल खराब स्थितियों में सुरक्षित बच के निकलने के लिए जरूरी होता है कि वाहन का वजन कम से कम हो। कम वहां का बख्तरबंद वाहन तेजी से स्पीड लेता है और इससे बचने का समय मिल जाता है।

Related Articles

Back to top button