ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
मनोरंजन

Arjun Rampal हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘ये बहुत ही डरावना वक्त है’

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है और हर रोज लाखों लोगों के संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। तो वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब अभिनेता अर्जुन रामपाल को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी जानकारी अभिनेता ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

एक्टर अर्जुन रामपाल ने शनिवार रात आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी शेयर की थी। पोस्ट को ट्विटर पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘मैं टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव मिला हूं, हालांकि मुझ में कोई भी कोरोना के लक्षण नहीं है। ‘मैंने खुद को आइसोलेट कर घऱ में क्वारंटाइन कर लिया है और सभी मेडिकल सुविधाएं ले रहा हूं। साथ ही सभी कोविड प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा, जो लोग पिछले 10 दिनों में मेरे कॉन्टेक्ट में आए हैं, वो अपना कोविड टेस्ट करा लें और अपना खायल रखें। ये बहुत ही डरावना वक्त है। लेकिन हम को जागरूक रहना है और थोड़े वक्त के लिए अपना ख्याल रखना है। इसका आगे चल कर हमको फायदा मिलेगा।’

बता दें कि अर्जुन रामापाल से पहले शनिवार को ही अभिनेता सोनू सूद ने अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी थी। सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘नमस्कार दोस्तों, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसी कारण मैंने खुद को क्वांरटाइन कर लिया है। चिंता करने की कोई बात नहीं है, उल्टा अब मेरे पास ज्यादा वक्त रहेगा आपकी मुश्किलों को सही करने का। याद रखें कोई भी तकलीफ… मैं हमेशा आपके साथ हूं।’

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही रजनीश घई द्वारा निर्देशित फिल्म धाकड़ में अभिनेत्री कंगना रनोट के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर रुद्रवीर के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म से राजनीश घई डायरेक्शन के क्षेत्र में डेब्यू कर रहे हैं।

इसके अलावा वो अपर्णा सेन की फिल्म में भी नजर आएगे फिल्म उनके साथ अभिनेत्री कोंकणा सेन और तन्मय मुख्य भूमिका में निभा रहे हैं। साथ ही वो भीमा कोरेगांव की घटना पर आधारित फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ सनी लियोनी, गोनिंद नामदेव जैसे कलाकार नजर आएगे।

Related Articles

Back to top button