ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

कुंभ से लौटने वालों को RT-PCR जांच के बाद ही मिलेगी एंट्री, जानें- आपके राज्य में क्या है नियम

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद घातक होती जा रही है। रोजाना के नए मामले रिकॉर्ड बना रहा हैं। रविवार को संक्रमण के 2.61 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। इन सब के बीच कुंभ में विभिन्न अखाड़ों के 100 से अधिक साधु-संत कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद छह संन्यासी अखाड़े कुंभ समाप्ति की घोषणा भी कर चुके हैं। कुंभ में लोगों के बड़ी संख्या में संक्रमित होने की खबरों के बीच राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। कुंभ स्नान कर लौटने वालों के लिए कई राज्यों ने दिशानिर्देश जारी किया है।

दिल्ली

हरिद्वार कुंभ से दिल्ली आने वाले लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहना होगा। दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा कि जो भी आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 4 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच कुंभ मेले में शामिल हुए लोगों को 24 घंटे के भीतर दिल्ली सरकार की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर अपनी जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही उन लोगों को बी अपनी जानकारी देनी होगी जो 18 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कुंभ जाने वाले हैं।

गुजरात

अहमदाबाद कुंभ स्नान कर गुजरात लौटने वालों को बिना आरटी-पीसीआर जांच के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। निगेटिव पाए जाने पर ही शहर में जाने दिया जाएगा। पाजिटिव होने पर भी 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। सभी जिले के कलेक्टरों को कुंभ मेला से लौटने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है और आरटी-पीसीआर जांच के बिना अपने गृह नगर में लौटने से रोकने के लिए नाकाबंदी लागू करने के लिए कहा गया है।

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वे उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले से लौटने वाले लोगों को क्वारंटाइन करें। सरकार ने कहा कि सभी लोगों को अपने आगमन के बारे में जिला कलेक्टर को सूचित करना होगा। बता दें कि पिछले पांच दिनों में हरिद्वार में कोरोना वायरस के कुल 2167 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

ओडिशा

ओडिशा सरकार ने कहा है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कुंभ मेले से राज्य में लौटने वाले सभी लोगों को पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण और 14 दिन क्वारंटाइन से गुजरना होगा। लोग घर या अस्थायी चिकित्सा शिविर (टीएमसी) में क्वारंटाइन पूरा कर सकते हैं।इसके अलावा कुंभ में शामिल होने वालों का डाटा कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों के साथ साझा किया गया है। आदेश में कहा गया है कि ऐसे सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से ट्रैक किया जाए और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए।

Related Articles

Back to top button