ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

कोरोना संक्रमण से निपटने संत समाज का सहयोग जरूरी- मंत्री रुद्र कुमार

रायपुर। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री रूद्र कुमार ने कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति पर संत समाज के प्रमुखों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चर्चा की। उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने सतनामी समाज से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास संसाधन सीमित है। सरकार के साथ समाज के जुड़ने से संसाधन कई गुना बढ़ जाता है

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी समाज के लोगों का सक्रिय सहयोग जरूरी है। उन्होंने वर्तमान में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही समाज के द्वारा अपने स्तर पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी सराहना की।

संत समाज के जिला महंत, पदाधिकारी गण एवं प्रदेश भर के जिला प्रमुख वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों को पालन करने की अपील की।

इलाज की व्यवस्था और टीकाकरण की जानकारी

मंत्री जगतगुरू रुद्र कुमार ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर समाज के लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने इलाज की व्यवस्था और टीकाकरण की जानकारी दी गई। समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए गुरु रुद्र कुमार ने बताया कि लाकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही आक्सीजन सिलेंडर, आक्सीजन कंसंट्रेटर और दवाई उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि कोविड-19 के प्रबंध में अपने सामाजिक भवनों, छात्रावासों, वालिंटियर भोजन उपलब्ध कराने ऑक्सीजन आपूर्ति एवं अन्य किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए वे सहर्ष तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button