ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...
देश

क्या है Remdesivir जिसको लेकर मची है देश में मारामारी? किस काम आती है ये दवा, जानें सबकुछ

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच देश में अचानक रेमडिसिविर(Remdesivir) दवा को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है। इस दवा की कमी कई राज्यों में पाई गई है। इस कारण कोरोना मरीजों के इलाज में मुश्किलें आ रही है। कोरोना काल में रेमडेसिविर दावाओं को लेकर मारामारी हो रही है। भारत में इस दवा को लेकर स्थिति ये है कि जिसे रेमडेसिविर की ज़रूरत नहीं है वो भी इस दवा के लिए लाइन लगा रहा है। इस दवा के लिए लोग मेडिकल स्टोर का चक्कर काट रहे हैं लेकिन फिर भी लोगों को यह दवा नहीं मिल रही है। आइए जानते हैं रेमडेसिविर (Remdesivir) दवा के बारे में सबकुछ…

क्या है रेमडेसिविर (Remdesivir)?

ये एक एंटीवायरल दवा है, जिसे अमेरिका की दवा कंपनी गिलियड साइंसेज ने बनाया है। इसे आज से करीब एक दशक पहले हेपेटाइटिस सी और सांस संबंधी वायरस (RSV) का इलाज करने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसे कभी बाजार में उतारने की मंजूरी नहीं मिली। लेकिन कोरोना के इस दौर में रेमडेसिविर इंजेक्शन को जीवन रक्षक दवा के रूप में देखा जा रहा है। यही कारण है कि रेमडीसिविर इंजेक्शन को लोग महंगी कीमत पर भी खरीदने को तैयार हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में किया जाता है। हालांकि, कोरोना के इलाज में इसके प्रभावी ढ़ंग से काम करने को किसी ने मान्यता नहीं दी है। नवंबर में WHO ने भी ये कह दिया था कि रेमडेसिविर कोरोना का सटीक इलाज नहीं है।

कोरोना संकट के बाद इसकी बिक्री में काफी उछाल आया है। भारत में इस दवा का प्रोडक्शन सिप्ला, जाइडस कैडिला, हेटेरो, माइलैन, जुबिलैंट लाइफ साइंसेज, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा जैसी कई कंपनियां करती रही हैं। गिलियड साइंसेज(Gilead Sciences) कंपनी ने रेमडेसिविर को इबोला के ड्रग के रूप में विकसित किया था, लेकिन अब माना जाता है कि इससे और भी तरह के वायरस मर सकते हैं। इसमें नया नाम कोरोना वायरस का जुड़ गया है।

क्यों हुई देश में किल्लत ?

देश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस दौरान कोरोना के गंभीर के लिए रेमडेसिविर की मांग ज्यादा बढ़ गई है। पिछले साल के अंत में इस कोरोना के नए मामलों में कमी आऩे के बाद रेमडेसिविर दवा का उत्पादन कम कर दिया गया था। पिछले 6 महीनों में भारत ने करीब 10 लाख से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन अन्य देशों को निर्यात कर दिया था। देश में कोरोना की किल्लत का एक कारण रेमडेसिविर  इंजेक्शन की जमाखोरी और कालाबाजारी की समस्या है।

इस समय देश के अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से केंद्र से रेमडेसिविर  इंजेक्शन की आपूर्ति की मांग की जा रही है। इसको लेकर देश में राजनीति भी चल रही है।इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों से रेमडेसिविर  इंजेक्शन की कालाबाजारी और चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। जिसने इस समस्या को और जटिल बना दिया है।

सरकार ने कम की कीमत

कोरोना के बढ़ेते नए मामलों के बीच केंद्र सरकार ने महामारी के इलाज में प्रयोग होने वाली प्रमुख दवा रेमडेसिविर के दाम में ब़़डी छूट दी है। केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर की कीमतों में लगभग पचास फीसद दामों की कटौती की है। इसकी कीमत दो हजार रपए तक कम कर दी गई है। इस इंजेक्शन की कीमत 2,450 रपये है। कटौती के बाद रेमडिसिविर का इजेंक्शन 1225 रपए में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button