ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ...
देश

रिटायर्ड डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ की संविदा नियुक्ति घोषणा का स्वागतयोग्य, लेकिन देर न करें

रायपुर। स्वास्थ्य चेतना विकास समिति छत्तीसगढ़ एवं संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सेवानिवृत्त चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति देने की गई घोषणा का ट्वीट कर स्वागत किया है। उन्होंने इसे देर से पर सही निर्णय बताते हुए कहा है कि इसी माह अप्रैल और बाद में रिटायर होने वाले स्वास्थ्य अमले पर कोई योजना घोषित नहीं होने से एक अच्छा निर्णय अधूरा होकर रह जाएगा।

इसी तरह संविदा नियुक्ति की निरर्थक प्रक्रियाओं में समय जाया न हो, इस पर ध्यान रखने की जरूरत पर बल दिया है। स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त पूर्व कर्मचारी नेता वीरेन्द्र नामदेव ने आगाह किया है कि संविदा नियुक्ति में आपदा पर अवसर बनाकर पैसा बनाने वालों पर अंकुश लगाने संविदा आवेदन पर जिला स्तर में बिना किसी प्रकार रुकावट के सीधे नियुक्ति आदेश जारी किए जाने का सुझाव दिया है और इसके लिए अनावश्यक प्रक्रिया को छोड़कर सीधे इच्छुक से आवेदन लेकर उन्हें काम पर लगाना उचित होगा।

उल्लेखनीय है कि प्राप्त जानकारी अनुसार, अनेक सेवानिवृत्त चिकित्सक एवं कर्मचारी स्वयं इच्छुक होकर पुनः सेवा के लिए आवेदन देकर काम मे वापस लौटने निवेदन भी किया है। इनके आवेदन सरकारी तामझाम में महीनों से मंत्रालय उलझे लम्बित पड़े हैं, सरकार से ऐसे आवेदन पर तत्काल निर्णय लेने की जरूरत पर जोर दिया है।

दरअसल, कोरोना महामारी और इसकी दूसरी लहर की भयावह स्थिति की तुलना में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की पहले ही कमी है। ऐसे में रिटायर हो रहे चिकित्साकर्मियों की सेवाओं को यदि आगे बढ़ाया जाता है, तो इससे आम जनता को काफी फायदा होगा।

Related Articles

Back to top button