ब्रेकिंग
Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 से पहले ईशान किशन की फिटनेस पर नजरें: ट्रेनिंग सेशन मिस करने से बढ़ी थी च... Android Malware Alert: सावधान! 'मैंटेक्स ओटैक्स' मैलवेयर चुरा रहा है OTP और व्हाट्सएप चैट, सिक्योरिट... Manicure Pedicure Care Tips: मैनीक्योर-पेडीक्योर के बाद भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना काली पड़ ... मुंबई का सबसे बड़ा आकर्षण 'लालबागचा राजा': दर्शन न करने पर घर बैठे मंगाएं ऑनलाइन प्रसाद Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना...
देश

पहली बार 45 संक्रमितों की मौत, 1304 मरीज मिले

बिलासपुर।  कोरोना काल में शनिवार का दिन जिले के लिए सबसे बुरा रहा। पहले बार 45 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं 1,304 नए मरीजों की पहचान की गई। इससे जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में आ गए हैं। कोरोना संक्रमण नियंत्रण से बाहर निकलता जा रहा है। प्रशासन सिर्फ मरीजों के उपचार की व्यवस्था कर रहा है।

इसके बाद कोई भी चीज उनके नियंत्रण में नहीं है। इधर, शहर के एक दर्जन और ग्रामीण क्षेत्रों के आधा दर्जन से ज्यादा जगहों में सामुदायिक संक्रमण की स्थिति बन चुकी है। शहरी क्षेत्र अंतर्गत सिरगिट्टी, हेमूनगर, राजकिशोर, सरकंडा परिक्षेत्र के साथ अन्य इलाके संवेदनशील हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत एरमशाही, बरतोरी, मल्हार, अजयपुर, बरतोरी आदि गांव में भी गंभीर स्थिति है।

आलम यह है कि कुछ देर के लिए घर से निकलने वाले भी चपेट में आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने समझाइश दी है कि लाकडाउन और कोरोना गाइडलाइन का शतप्रतिशत पालन करने पर धीरे-धीरे स्थिति काबू में आ सकती है।

संक्रमितों के घरों पर चस्पा हो रही सूचना

सभी को कोरोना के मरीजों की जानकारी देने के लिए एक बार फिर घरों पर कोविड-19 का सूचना चस्पा किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। वे संक्रमितों के घरों में सूचना चस्पा करने का काम करे हैं। ताकि अन्य लोग दूर रहें।

पूर्व महापौर किशोर राय भी हुए संक्रमित

पूर्व महापौर किशोर राय भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ही इसकी जानकार दी है। वे पिछले दिनों सार्वजनिक स्थलों पर गए थे। इसी दौरान किसी के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। उन्होंने पिछले दिनों उनके संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button