ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

दिल्ली में आयोजित हो सकते हैं पाकिस्तान के दो मैच, जानें- कहा हो सकता है सेमिफाइनल का आयोजन

नई दिल्ली। अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले 2021 टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान के दो मैचों की मेजबानी दिल्ली कर सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की शीर्ष परिषद को शुक्रवार को सूचित किया गया कि बोर्ड को इस मेगा टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम और मीडिया के लिए वीजा का सरकार से आश्वासन मिला है। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी क्रिकेट टीम, मीडिया और प्रशंसकों के लिए वीजा की मांग की है। प्रशंसकों को वीजा देने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि दोनों देशों में कूटनीतिक तनाव के कारण दोनों टीमों में काफी लंबे समय से द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं हुआ। ऐसे में पीसीबी ने आइसीसी से उसके खिलाड़ियों को वीजा देने को लेकर आश्वासन मांगा था।

बता दें कि अहमदाबाद में 1.1 लाख की क्षमता वाला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में  टी 20 विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा। मुंबई और कोलकाता में सेमीफाइनल खेले जाएंगे। वहीं, धर्मशाला को एक नॉकआउट मैच की मेजबानी के लिए चुना गया है। समाचार एजेंसी आइएएनएस के एक सूत्र ने जानकारी दी कि पाकिस्तान अपने दो मैच दिल्ली में खेलेगा। अभी तक के संभावित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली नॉकआउट गेम की मेजबानी नहीं करने वाला है।

टूर्नामेंट में 45 मैच आयोजित किए जाने 

2021 टी 20 विश्व कप में कुल 16-टीमें खेलेंगी। टूर्नामेंट में 45 मैच आयोजित किए जाने हैं। बोर्ड ने मैच कराने के लिए नौ जगहों का चयन किया है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, धर्मशाला, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, अहमदाबाद और कोलकाता में टी20 वर्ल्ड कप के मैच कराए जाएंगे। इन्हें बोर्ड ने तैयारी के निर्देश दिए हैं। हालांकि, कोरोना संक्रमण के हालात को देखते हुए अंतिम फैसला टूर्नामेंट से पहले लिया जाएगा। भारत में कोरोना उफान पर है। लगातार यहां दो लाख से ज्यादा दैनिक मामले सामने आ रहा है।

Related Articles

Back to top button