ब्रेकिंग
Ranchi News: केंद्र पर बरसे JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य; बोले—झारखंड का GST रोककर आर्थिक कमर तोड़ र... Jharkhand Typhoid Surveillance: झारखंड में टाइफाइड निगरानी के लिए विशेष वर्कशॉप; यूनिवर्सल इम्यूनाइज... Ranchi Police Transfer: रांची में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 15 दारोग... Ranchi Crime: रांची में देश सेवा से जुड़े जवान की शर्मनाक करतूत; कॉलेज छात्रा से सरेआम छेड़खानी, भीड... National Roller Skating: झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नोएडा में रचा इतिहास; नेशनल चैंपियनशिप में लगात... Palamu Crime News: पलामू में जमीन विवाद में दबंगों की अंधाधुंध फायरिंग; एक की मौत, तीन घायल, राइफल-प... Dumka Crime: दुमका में शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक यौन शोषण; आरोपी सोमलाल हांसदा शिकारीपाड़ा से ग... Khunti Police: खूंटी पुलिस के सामने अनोखा संकट; क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ तेल बचाने की दोहरी जिम्मेद... Giridih News: नक्सलवाद के काले साये से बाहर निकला पीरटांड़; अब CHC अस्पताल में रात को भी मिल रहा मरी... Tarn Taran Crime: तरनतारन के गांव बुर्ज 169 में सड़क किनारे मिला युवक का शव; शरीर पर मिले चोटों के न...
खेल

IPL 2021: हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद रोहित ने की गेंदबाजों की तारीफ, बोले- कप्तानी आसान बना दिया है

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर गेंदबाज योजना के तहत गेंदबाजी करते हैं, तो कप्तान का काम आसान हो जाता है। हैदराबाद को मुंबई ने इस मैच में 13 रनों से हराया। रोहित ने अपनी टीम की गेंदबाजी इकाई को जीत का श्रेय दिया। राहुल चाहर ने 19 रन देकर 3 और ट्रेंट बोल्ट ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए।

मैच के बाद रोहित ने कहा कि गेंदबाजी इकाई की ओर से यह एक बेहतरीन प्रयास था। हम जानते थे कि यह आसान नहीं होगा और जब आपके पास ऐसी पिच होती है और गेंदबाज प्लान के अनुसार गेंदबाजी करते हैं, तो कप्तान के लिए काम आसा हो जाता है। उन्होंने बल्लेबाजों को एक बार फिर नसीहत देते हुए कहा कि हम बीच के ओवरों में थोड़ा बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं। फील्डिंग की उन्होंने काफी तारीफ की। हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि लगातार तीन मैच हारना काफी निराशाजनक है। उन्होंने बल्लेबाजों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 150रनों का लक्ष्य हासिल करने योग्य था। हमने खराब बल्लेबाजी की। यदि एक साझेदारी हो जाए और अंत तक एक बल्लेबाजस टीका रहे, तो आप 150 रनों का पीछा आसानी से कर सकते हैं।

मैच का हाल 

बता दें कि हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 20 ओवर में 150 रनों पर रोक दिया। मुंबई का यह इस सत्र में सबसे कम स्कोर रहा। शानदार शुरुआत करने के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई 150 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन मैन ऑफ द मैच कीरोन पोलार्ड ने 22 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। पोलार्ड ने अपनी पारी के दौरान एक चौका और तीन छक्के जड़े। उनके यही रन टीम की जीत में अहम साबित हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर व अब्दुल समद का रन आउट और जॉनी बेयरस्टो का हिट विकेट होना भारी पड़ गया। हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर में 137 रनों पर ही सिमट गई। हैदराबाद की शुरुआत दमदार थी। ओपनिंग में उतरे जॉनी बेयरस्टो (43) ने तेजी से रन बनाए।

Related Articles

Back to top button