ब्रेकिंग
दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बीमा कंपनी को कड़ी फटकार, फर्जी तर्क देने पर ठोका 20 हजार रुपये का जुर्माना जबलपुर हाईकोर्ट में पीजी मेडिकल काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट के खिलाफ याचिका, इन सर्विस कोटे को दी गई चु... Satna Ghourdang Firing Case Police Action: सतना में घर में घुसकर फायरिंग और मारपीट करने वाले तीन आरो... उज्जैन में बनेगी भगवान श्री कृष्ण पर केंद्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी, दुर्लभ पांडुलिपियों का हो...
मनोरंजन

Bhumi Pednekar ने कोरोना वायरस से जीती जंग, एक्ट्रेस ने कहा- ‘मैं निगेटिव हूं, लेकिन लाइफ के लिए सुपर पॉजिटिव हूं’

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चपेट में कई अभिनेता और अभिनेत्री आ चुकी हैं। बहुत से सितारों ने इस महामारी को मात दे दी है, वहीं अभी कुछ ऐसे भी हैं जिनकी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। इन सबके बीच बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है और पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।

इस बात की जानकारी भूमि पेडनेकर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीर साझा कर फैंस को खुद को कोरोना वायरस से मुक्त होने की जानकारी दी है। भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।

भूमि पेडनेकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए भूमि पेडनेकर ने बताया है कि वह कोरोना वायरस से निगेटिव हो गई हैं। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, ‘मैं निगेटिव हूं, लेकिन लाइफ के लिए सुपर पॉजिटिव हूं।’ सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके ठीक होने पर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में भूमि पेडनेकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी थी। भूमि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी हेल्थ का अपटेड देते हुए लिखा- मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिलहाल हल्के लक्षण हैं। मैं ठीक हूं और मैंने खुद आइसोलेट कर लिया है। मेरे डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स ने जो प्रोटोकॉल दिया है, मैं उसका पालन कर रही हूं।’

अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा था, ‘अगर आप मेरे संपर्क में आये हैं तो कृपया देर किये बिना अपनी जांच करवा लें। स्टीम, विटामिन-सी, हेल्दी खाना और खुश रहना… मैं इनका पालन कर रही हूं। आपसे गुजारिश है कि इस स्थिति को हल्के में न लें। तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद मैं संक्रमित हो गयी। मास्क पहनिए, अपने हाथ धोते रहिए, शारीरिक दूरी बनाकर रखिए और अपने व्यवहार पर नज़र रखिए।’

Related Articles

Back to top button