ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
खेल

अब देसी AC और LED लाइट का चलेगा सिक्का, कंपोनेंट उत्पादन के लिए PLI स्कीम की अधिसूचना जारी

नई दिल्ली। अगले दो वर्षों में देश में ही एसी और एलईडी लाइट के कंपोनेंट बनने लगेंगे। सरकार ने एसी और एलईडी लाइट के कंपोनेंट यानी पुर्जो पर उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआइ) योजना को अधिसूचित कर दिया है। भारत में निर्मित इन कंपोनेंट की बिक्री में हर साल बढ़ोतरी पर सरकार निर्माता कंपनी को चार से छह फीसद तक प्रोत्साहन देगी। साथ ही इन कंपनियों को हर साल अपने प्लांट व मशीनरी के निवेश में भी बढ़ोतरी करनी होगी। पांच साल में 6,238 करोड़ रुपये इंसेंटिव देने का प्रविधान किया गया है।

अभी भारत एसी व एलईडी लाइट के कंपोनेंट के लिए काफी हद आयात पर निर्भर करता है। इस आयात में चीन की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। भारत में कंपोनेंट का आयात कर एलईडी लाइट और एसी का निर्माण किया जाता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयातित पुर्जो को जोड़कर उत्पाद तैयार करने वाली कंपनियों को इंसेंटिव नहीं मिलेगा।

उद्योग विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, एसी से जुड़े कंप्रेशर, कॉपर ट्यूब, एल्यूमिनियम फॉयल, पीसीबी एसेंबली ऑफ कंट्रोलर्स, बीएलसीडी मोटर्स, सर्विस वाल्व और क्रॉस फ्लो फैन जैसे कंपोनेंट के निर्माण पर इंसेंटिव का प्रविधान किया गया है।

एलईडी लाइट के लिए चिप पैकेजिंग, एलईडी चिप, एलईडी ड्राइवर्स, एलईडी इंजन, पैकेजिंग, मोड्यूल्स, रेजिस्टर्स, आइसी, फ्यूजेज, वायर इंडक्टर जैसे कंपोनेंट निर्माता इंसेंटिव के पात्र होंगे। पीएलआइ के लिए बड़े, मध्यम व छोटे निवेश की श्रेणी भी रखी गई है। भारत में एसी का बाजार सालाना 10 फीसद से अधिक की दर से बढ़ रहा है। वहीं, एलईडी लाइट्स का भारत प्रमुख निर्यातक बन रहा है। लेकिन कंपोनेंट के लिए वह आयात पर निर्भर करता है।

Related Articles

Back to top button