ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
देश

एम्स में मरीजों के लिए रेमडेसिविर की उपलब्धता बढ़ाएं-सुनील सोनी

रायपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए सोमवार को रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व का संस्थान होने की वजह से एम्स की मांग और इस पर दबाव अधिक है। ऐसे में चिकित्सकों और अधिकारियों को बड़ी संख्या में कोविड और नॉन कोविड दोनों प्रकार के रोगियों के उपचार के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

बैठक में निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने बताया कि अभी कोविड-19 वार्ड में लगभग 450 रोगी हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत को तुरंत आक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है और लगभग दस प्रतिशत को वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ रही है। ऐसे में दोनों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने रेमडेसिविर की बढ़ती आवश्यकता के बारे में भी बताया, जिस पर सांसद सोनी ने रायपुर कलेक्टर से मोबाइल पर वार्ता एम्स को 500 रेमडेसिविर प्रतिदिन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने एम्स को अधिकतम रेमडेसिविर देने का आश्वासन दिया।

सांसद सोनी ने सभी चिकित्सकों, अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों द्वारा दिन-रात की जा रही सेवा की सराहना करते हुए उन्हें इस चुनौतीपूर्ण समय में अपनी सेवाएं देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना का पीक अभी बाकी है ऐसे में चिकित्सकों और संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने एम्स में बैड और वेंटिलेटर की संख्या को और अधिक बढ़ाने का भी सुझाव दिया।

उन्होंने सभी से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर तन, मन और धन से कोविड रोगियों के उपचार में जुटने का आह्वान किया। बैठक में उप-निदेशक (प्रशासन) अंशुमान गुप्ता, कोविड के नोडल ऑफिसर डॉ. अजॉय बेहरा, उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button