ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

CM हेमंत ने झारखंड में 29 अप्रैल तक लगाया संपूर्ण लॉकडाउन

रांची। Jharkhand Lockdown AGAIN झारखंड में 29 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन अब से कुछ देर बाद प्रेस वार्ता में इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक झारखंड में लॉकडाउन, 22 अप्रैल की शाम 6:30 बजे से लॉकडाउन, 29 अप्रैल की शाम 6:30 बजे तक रहेगा लॉक डाउन। झारखंड में कई रियायतों के साथ लॉकडाउन। थोड़ी देर में सीएम करेंगे प्रेस वार्ता। उन्‍होंने अभी सीएम आवास में मुख्‍य सचिव सुखदेव सिंह समेत तमाम वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। सरकारी सूत्रों के मुताबिक आपदा प्रबंधन ने झारखंड में लॉकडाउन लगाने की अनुशंसा की है, मुख्यमंत्री थोड़े समय बाद सरकार के बड़े फैसले का एलान करने जा रहे हैं। बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए झारखंड में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अधिकारियों से विमर्श करने के बाद जल्‍द इसका औपचारिक एलान करेंगे। जानकारी के मुताबिक आपदा प्रबंधन ने इसकी अनुशंसा की है, मुख्यमंत्री के निर्देश का इंतजार है।

झारखंड में 30 अप्रैल तक लगा लॉकडाउन

  • दूसरे राज्‍यों ट्रेन से झारखंड पहुंचने वाले लोगों को उनके गांव तक ले जाने के लिए सरकार के स्‍तर पर व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।
  • राज्य में इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट आवागमन को प्रभावित नहीं किया जाएगा।
  • एक जिले से दूसरे जिलों के लिए वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। झारखंड से पड़ोसी राज्यों तक भी बसें फिलहाल चलती रहेंगी।
  • धार्मिक स्थलों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों में लोगों की संख्या सीमित कर दी गई है।
  • सार्वजनिक स्थलों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगाएगी सरकार।
  • सेक्टर वाइज लॉकडाउन करने के व्यवसायिक संगठनों के सुझाव पर भी सरकार गंभीर है।
  • आज आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक बुलाकर सरकार बड़ा फैसला कर सकती है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बीते दिन मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात की थी और झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से बेकाबू हो रहे हालात को संभालने के लिए राज्‍य में कम से कम एक सप्‍ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की मांग की थी। सीएम की सर्वदलीय बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाजपा, राजद ने झारखंड में लॉकडाउन लागू करने की वकालत की थी। कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर ने भी कोरोना पर नियंत्रण के लिए झारखंड में लॉकडाउन लागू करने की मांग की है।

ओबीसी मंच ने मुख्यमंत्री से की लॉकडाउन लगाने की मांग

झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच ने कोरोना के रफ्तार संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन लगाने की मांग की। मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि संक्रमण का दूसरा वेब बेहद ही खतरनाक रूप ले चुका है। कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु में लगातार वृद्धि हो रही है। लोग संक्रमित मरीज का इलाज कराने के लिए तड़प रहे हैं। जान बचाने के लिए दर दर अस्पताल में भटकते हुए जीवन गवां दे रहे हैं। सरकारी रिम्स व सदर अस्पताल में घोर लापरवाही और कुव्यवस्था के कारण लोग छटपटा रहे हैं।

झारखंड में कोरोना का परिदृश्य बेहद खौफनाक, लॉक डाउन ही एकमात्र उपाय

राज्य सरकार चाहकर भी इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रही हैं, जो की बेहद ही चिंताजनक विषय है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार को सम्पूर्ण लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू के समय को बढ़ाकर अविलंब 18 घंटे करने पर निर्णय लेना चाहिए। अन्यथा ऐसे संवेदनशील माहौल में जनता की सरकार की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल उठेंगे। कैलाश यादव ने कहा कि प्रतिदिन राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण के कारण मौत की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही रही है। जिस कारण लोग मानसिक रूप से भी काफी डरे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button