ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
खेल

MS Dhoni के माता-पिता कोरोना से संक्रमित, रांची के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दोनों रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। धौनी के पिता पान सिंह धौनी और माता देवकी रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। अस्पताल के अनुासर धौनी के माता पिता की हालत सामान्य है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है। संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। अस्पताल के अनुासर धौनी के माता पिता की हालत सामान्य है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।

बता दें कि धौनी फिलहाल आइपीएल 2021 में व्यस्त हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर टूर्नामेंट का आयोजन बंद स्टेडियम में हो रहा है। धौनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं और फिलहाल मुंबई में हैं। आज चेन्नई  का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होना है। धौनी की टीम तीन मैचों में दो मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। मामले लगातार बढ़े रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग तीन लाख मामले सामने आए हैं और  दो हजार से अधइक लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में  दो लाख 95 हजार 041 मामले सामने आए हैं और  2023 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कुल कोरोना ते एक करोड़ 56 लाख  16 हजार 130 मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक लाख  82 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button