ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

गुजरात में मुख्‍यमंत्री रुपाणी ने किया Lockdown से इंकार, Curfew को लेकर कही ये बात

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना संक्रमण भले तेजी से फैल रहा हो लेकिन मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने दो टूक कहा है कि हाल प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगेगा। रिलायंस समूह गुजरात को 400 टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध करा रहा है साथ ही सरकार भी राज्‍य में ऑक्‍सीजन, रेमडेसीविर इंजेक्‍शन, एम्‍बुलेंस तथा पर्याप्‍त बेड की व्‍यवस्‍थाएं कर रही है।

 कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी

मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने दाहोद में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक कर कोरोना की ताजा स्थिति का जायजा लिया तथा राज्‍य में लॉकडाउन की किसी भी तरह की संभावनाओं को नकार दिया। रुपाणी ने कहा जब जरुरत होगी तब लॉकडाउन किया जाएगा हाल कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी करके हालात पर काबू पाया जा सकता है। सरकार ने उच्‍च न्‍यायालय में 82 पेज का शपथपत्र पेश कर गत दिनों कोरोना पर अंकुश पाने के लिए किये गये उपायों की जानकारी अदालत को दी।

 400 टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध कराने की मांग

सरकार 150 एम्‍बुलेंस खरीदेगी ताकि मरीजों को उसके लिए इंतजार नहीं करना पड़े। गुजरात कांग्रेस अध्‍यक्ष अमित चावडा ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज को अपने जामनगर प्‍लांट से गुजरात को फ्री 400 टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध कराने की मांग की है। इसके जवाब में रिलायंस समूह के अध्‍यक्ष धनराज नथवाणी ने कहा कि रिलायंस हर रोज 400 टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध करा रहा है। रिलायंस जामनगर प्‍लांट से प्रतिदिन 400 टन ऑक्‍सीजन की आपूर्ति की जा रही है, यह गुजरात के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। आपका पत्र राज्‍य के   एक राजनीतिक नेता के रूप में जागरुकता की कमी को दर्शाता है।

 एक माह में 30 बैंककर्मियों की कोरोना से मौत 

महागुजरात बैंक कर्मचारी संघ ने कहा है कि बीते एक माह में राज्‍य में 30 बैंककर्मियों की कोरोना से मौत हुई है। राज्‍य में कोरोना की दूसरी लहर में 15 हजार बैंककर्मी संक्रमितहुए हैं इसलिए बैंक से नकदी निकालने, काम के समय में कमी करने के साथ अवकाश बढाए जाने चाहिए।

 रेमडेसीविर इंजेक्‍शन का वितरण  

सूरत में अब रेमडेसीविर इंजेक्‍शन कलेक्‍टर कार्यालय के जरिए मिलेंगे। इंजेक्‍शन को लेकर अफरातफरी तथा कालाबाजारी को देखते हुए अस्‍पताल अथवा डॉक्‍टर जिला कलक्‍टर कार्यालय को मेल करेंगे तथा शाम को जरुरतमंदों को इंजेक्‍शन का वितरण किया जाएगा

Related Articles

Back to top button