ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत... अयोध्या दौरे पर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राम मंदिर में माथा टेकने की तारीख तय— राजनीतिक हलचल त... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन का शिकंजा, इन चार चर्चित गानों की प्रस्तुति पर लगाई र... दुबई में हार्ट अटैक के बाद अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी की वतन वापसी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स मे... मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 'समझदार भैंस' ने अपनी गजब की सूझबूझ से नाकाम किए चोरों के मंसूबे,... उज्जैन में रेलवे बायपास लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांवों के किसानों ने सर्वे टीम को लौटा... एमपी में मौसम का मिजाज बदला, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन— 10 नवंबर से नया विक्षोभ सक्रिय विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध...
देश

महाराष्ट्र में कोरोना के बदतर हालात को देखते हुए 10वीं की परीक्षाएं स्थगित

Maharashtra Class 10 Board Exam: देश भर की अपेक्षा महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर सबसे ज्यादा टूटा है। यहां पिछले साल यानी कि 2020 में और इस साल 2021 में भी सबसे ज्यादा केसेज सामने आ रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए अब राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। इसके अनुसार महाराष्ट्र में 10वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस संबंध में सूचना दी है। शिक्षा मंत्री ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा कि, “(कक्षा 10 बोर्ड) परीक्षा रद्द कर दी गई है। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को अंक दिए जाएंगे, लेकिन अभी इसके लिए एक प्रक्रिया तय नहीं की गई है। वहीं विभिन्न जूनियर कॉलेजों में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अंक कैसे दिए जाएंगे, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। शिक्षा मंत्री ने कैबिनेट बैठक में बताया कि विभिन्न स्टॉक होल्डर के साथ मार्किंग सिस्टम पर चर्चा के बाद ही इस मुद्दे पर निर्णय को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं इसके पहले महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। वहीं मई के अंत तक आयोजित की जाएंगी।

महाराष्ट्र बोर्ड के अलावा सीबीएसई बोर्ड सहित देश के तमाम राज्यों के बोर्ड की परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई हैं। इसके तहत यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों ने 10वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं। वहीं 12वीं की परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई है। इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं राज्यों की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button