ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत... अयोध्या दौरे पर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राम मंदिर में माथा टेकने की तारीख तय— राजनीतिक हलचल त... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन का शिकंजा, इन चार चर्चित गानों की प्रस्तुति पर लगाई र... दुबई में हार्ट अटैक के बाद अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी की वतन वापसी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स मे... मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 'समझदार भैंस' ने अपनी गजब की सूझबूझ से नाकाम किए चोरों के मंसूबे,... उज्जैन में रेलवे बायपास लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांवों के किसानों ने सर्वे टीम को लौटा... एमपी में मौसम का मिजाज बदला, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन— 10 नवंबर से नया विक्षोभ सक्रिय विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध...
देश

नीतीश कैबिनेट के विस्तार में BJP को नहीं मिली जगह, JDU के 8 नए मंत्रियों ने ली शपथ

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन में अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। पांच एमएलए और तीन एमएलसी सहित 8 नए मंत्रियों को नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया। राज्यपाल लालजी टंडन ने अशोक चौधरी, श्याम रजक, नरेंद्र नारायण यादव, बीमा भारती, संजय झा, रामसेवक सिंह, नीरज कुमार और लक्ष्मेश्वर राय को नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई।
नीतीश कैबिनेट के विस्तार में भाजपा और लोजपा से किसी मंत्री को जगह नहीं मिली है। लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे बिहार के तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार तय माना जा रहा था। इसके चलते शनिवार को नीतीश कुमार ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की थी।

केंद्रीय कैबिनेट में जदयू के शामिल ने होने के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार काफी अहम माना जा रहा था। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ समय पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने फैसला लिया कि जदयू मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होगी। उनका कहना था कि भाजपा का प्रस्ताव उन्हे मंजूर नहीं इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।
शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी भी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त राजद के विधायक ललित यादव और राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button