ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
मनोरंजन

साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक राज कर चुकी हैं जया प्रदा

जया प्रदा अपने जमाने में हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं और अब वह राजनीति में परचम लहरा रही हैं। जया हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थीं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और विनोद खन्ना समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। इसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और यहां भी अपना सफल करियर बनाया। आज अभिनेत्री का जन्मदिन है। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें…

जया प्रदा का जन्म तीन अप्रैल 1962 में हुआ था। आज अभिनेत्री अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। जया का असली नाम ललिता रानी है। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव राजमुंदरी में हुआ था। उनके पिता कृष्णा तेलुगू फिल्मों के वितरक थे। जया का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। आज वह करोड़ों की मालकिन हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी उन्हें अपनी पहली कमाई के रूप में महज 10 रुपये की फीस मिली थी।

दरअसल, जया बचपन से ही डांस में माहिर थीं। 14 साल की उम्र में उन्होंने अपने स्कूल में नृत्य की प्रस्तुति दी थी। उस दौरान तेलुगू फिल्म निर्देशक को अभिनेत्री का डांस बहुत पसंद आया था और उन्होंने जया को अपनी फिल्म ‘भूमि कोसम’ में डांस करने के लिए कहा, जिसे शुरुआत में जया ने ठुकरा दिया। हालांकि, अपने पिता के कहने पर उन्होंने फिल्म में डांस किया। इस दौरान उन्हें फीस के तौर पर महज 10 रुपये मिले थे।

14 साल की उम्र में ही जया तेलुगू फिल्मों में डेब्यू कर चुकी थीं। इसके बाद वह कई साउथ की फिल्मों में नजर आईं। फिर, साल 1979 में उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और ‘सरगम’ के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। हिंदी सिनेमा की उनकी पहली फिल्म ही सुपरहिट साबित हुई, जिसके बाद जया बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया था। फिर, अभिनेत्री हिंदी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं, जिनमें जया की दमदार अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा।

जया प्रदा 80 के दशक में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई थीं। हिंदी सिनेमा में अभिनय का सिक्का जमाने के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया। राजनीति में प्रवेश के बाद अभिनेत्री ने तेलुगू देशम पार्टी ज्वाइन की। हालांकि, मतभेद के बाद उन्होंने वह पार्टी बदल ली और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। फिर, जया ने सपा का साथ छोड़ साल 2019 में भाजपा का दामन थाम लिया।

 

Related Articles

Back to top button