ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, चार धाम यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही IRCTC; जानें किराया

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस के घटते मामलों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सितंबर में चार धाम यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन-बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारकाधीश सहित कई शीर्ष पर्यटन स्थलों की सैर कराएगी। रामायण सर्किट पर संचालित होने वाली ‘श्री रामायण यात्रा’ ट्रेन की लोकप्रियता और सफलता के बाद आईआरसीटीसी ने अब ‘देखो अपना देश’ के तहत चार धाम यात्रा के लिए डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत की है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 दिनों की यह यात्रा 18 सितंबर, 2021 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और बद्रीनाथ की यात्रा कराएगी, जिसमें माना गांव (चीन सीमा के पास), नरसिंह मंदिर (जोशीमठ), ऋषिकेश, जगन्नाथ पुरी सहित पुरी का गोल्डन बीच, कोणार्क का सूर्य मंदिर, चंद्रभागा समुद्र तट, धनुषकोडी सहित रामेश्वरम, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश, शिवराजपुर समुद्र तट और बेट द्वारका शामिल है।

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं करीब 8500 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। स्टेट ऑफ आर्ट डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। ट्रेन में दो बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां, एक आधुनिक किचन, कोचों में शॉवर क्यूबिकल्स, सेंसर-आधारित वॉशरूम फंक्शन, फुट मसाजर सहित कई विशेषताएं हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन दो प्रकार के आवास प्रदान करती है – फर्स्ट एसी और सेकंड एसी। ट्रेन में यात्रियों की सुरत्रा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। ट्रेन के प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरों के अलावा सुरक्षा गार्ड को तैनात किए गया है।

आईआरसीटीसी ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल ‘देखो अपना देश’ के अनुरूप यह विशेष पर्यटक ट्रेन शुरू की है। यात्रा का पैकेज 78,585 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है। इसमें एसी क्लास में ट्रेन यात्रा, डीलक्स होटलों में आवास, भोजन, पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर एसी वाहनों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी टूर मैनेजरों की सेवाएं शामिल हैं।

इस डीलक्स पर्यटक ट्रेन में कोविड-19 के बाद सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए प्रावधान किया गया है। 156 पर्यटकों की कुल क्षमता वाली इस ट्रेन में सिर्फ 120 पर्यटकों के लिए ही बुकिंग की जा सकती है। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के यात्रियों के लिए कम से कम COVID-19 टीकाकरण की पहली खुराक अनिवार्य है। इसके अलावा, आईआरसीटीसी सभी पर्यटकों को फेस मास्क, हैंड ग्लव्स और सैनिटाइज़र रखने के लिए एक सुरक्षा किट भी प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button