ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

सुरक्षाबलों ने मार गिराया हिजबुल मुजाहिदीन का मोस्ट वांटेड आतंकी मेहराजुद्दीन हलवाई

श्रीनगर। कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रखे हुए सुरक्षाबलों को आज बुधवार तड़के उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब हंदवाड़ा मुठभेड़ में उन्होंने हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद को मार गिराया। हालांकि मार गिराने से पहले सुरक्षाबलों ने उसे भी आत्मसमर्पण करने का कई बार मौका दिया परंतु जब उसने हर बार सुरक्षाबलों की अपील का जवाब गोलीबारी से दिया तो उसे मार गिराया गया।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह सुरक्षाबलों के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। करीब 36 वर्षीय मेहराजुद्दीन वर्ष 2012 से उत्तरी कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।घाटी में अब तक हुए कई आतंकवादी हमलों में वह शामिल रह चुका था। सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल दस आतंकियों की सूची में वह चौथे नंबर पर था।

आइजीपी ने बताया कि मंगलवार-बुधवार रात की मध्यरात्रि को ही पुलिस व सुरक्षाबलों को हंदवाड़ा के करालगुंड इलाके के पाजीपोरा-रिनान मुहल्ले में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिल गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस के एसओजी के जवानसेना की 32 आरआर और सीआरपीएफ की 92 बटालियन के संयुक्त दल के साथ वहां पहुंच गए। जब सुरक्षाबलों ने जिस जगह आतंकी छिपे हुए थे, उसे चारों तरफ से घेरना शुरू किया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी तुरंत अपनी पोजीशन संभालते हुए आतंकियों की गोलीबारी का जवाब दिया।

बुधवार तड़के सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों को हथियार डाल अपने-आपको सेना के हवाले करने का आखिरी मौका दिया। वे इस बार भी नहीं माने। इसके बाद सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई मारा गया। आइजीपी पुलिस विजय कुमार ने कहा कि मेहराजुद्दीन घाटी में काफी पुराना आतंकी है। पुलिस उसकी काफी सालों से तलाश कर रही थी। वह कई आतंकी हमलों में वांछित रह चुका है। उसका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी व हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने इसके लिए पुलिस, सेना व सीआरपीएफ जवानों काे बधाई भी दी।

फिलहाल हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। इलाके में और आतंकियों के मौजूद होने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल मेहराजुद्दीन डबल-ए श्रेणी का आतंकी था: उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला का रहने वाला हिजबुल कमांडर मेहराजुद्दीन सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल दस आतंकियों की सूची में चौथे नंबर पर था। 12वीं पास मेहराजुद्दीन हलवाई को सुरक्षाबल बुरहान वानी से कम नहीं आंकते थे। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार का कहना है कि जिस तरह दक्षिण कश्मीर में कई नागरिकों-सुरक्षाबलों की हत्याओं में शामिल था, उसी तरह मेहराजुद्दीन भी उत्तरी कश्मीर में कई नागरिकों-सुरक्षाबलों की हत्याओं में शामिल रह चुका था। सोपोर के खुशालमट्टू गांव का रहने वाले मेहराजुद्दीन हलवाई को सुरक्षाबलों ने मोस्ट वांटेड सूची में डबल-ए श्रेणी में रखा था। करीब 36 वर्षीय मेहराजुद्दीन वर्ष 2015 के अंत तक उत्तरी कश्मीर में पूरी तरह सक्रिय हो चुका था। सुरक्षाबलों ने जब उसकी धरपकड़ का सिलसिला तेज किया तो वह कुछ सालों के लिए पाकिस्तान में जा छिपा था। उसके वापस लौटने पर ही वर्ष 2019 में सुरक्षाबलों ने उसे अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया।

Related Articles

Back to top button