ब्रेकिंग
पलामू में कलयुगी बेटे ने की पिता की धारदार हथियार से हत्या: मतुली जंगल में फेंका शव, आरोपी की तलाश म... देवघर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा: NHM निदेशक आराधना पटनायक ने किया मोहनपुर CHC का निरीक्षण, संस... जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद: 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे छात्र; सत्तापक्ष और विपक्ष मे... MMDR अमेंडमेंट बिल पर झारखंड में आर-पार के मूड में JMM, पूरे राज्य में बैठकों का दौर पखांजूर: गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अन... एमसीबी को बड़ी सौगात: चैनपुर में 18.75 करोड़ की लागत से बनेगा एकीकृत जिला कार्यालय भवन, मंत्री श्याम... दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस 2026: नक्सल मुक्त 5 गांवों में पहली बार शान से लहराया तिरंगा कोरबा: मिनीमाता बांगो बांध के 7 गेट खोले गए, हसदेव नदी में छोड़ा 27,786 क्यूसेक पानी; तटीय इलाकों मे... भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर से गैस रिसाव: D-Mart और अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी, NHAI व CDRF ने टा... महासमुंद में पिकनिक बना मातम: मुडमार बांध में डूबने से क्लब पारा के प्रणय की मौत, कोरिया में युवती क...
खेल

पेट्रोल-डीजल लगातार हो रहा महंगा, दिल्ली-कोलकाता में पेट्रोल 100 रुपये के पार

नई दिल्ली। ग्राहकों को मिले एक दिन के राहत के बाद आज यानी बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 35 पैसे की बढ़ोतरी की वहीं डीजल के दाम भी 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली और कोलकाता में भी आज पेट्रोल 100 रुपये के पार चला गया।

दिल्ली में आज पेट्रोल 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.25 रुपये पर पहुंच गया है। डीजल की कीमत 97.09 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल 100.23 और डीजल 92.50 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद क्रमशः 101.06 और 94.06 रुपये प्रति लीटर है।

देश के अन्य शहर पटना में पेट्रोल 102.40 रुपये और डीजल 94.99 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 97.33 रुपये और डीजल 89.92 रुपये प्रति लीटर है। रांची में पेट्रोल 95.43 और डीजल 94.48 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इसकी जानकारी रोज सुबह ली जा सकती है।

कैसे देखें नया रेट

आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं।

भारत अपनी जरूरत का 89 फीसद कच्चे तेल का आयात करता है। पेट्रोल और डीजल पर हर राज्य में टैक्स की अलग-अलग दर होती है।

Related Articles

Back to top button