ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
खेल

LIC को कोरोना काल में नई पॉलिसी के प्रीमियम से रिकॉर्ड आय, इन पॉलिसियों का प्रदर्शन रहा शानदार

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी LIC का मजबूत प्रदर्शन जारी है। पिछले पूरे साल कोरोना महामारी की वजह से कारोबारी माहौल के बहुत अधिक चुनौतीपूर्ण रहने के बावजूद कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। LIC की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को इंडिविजुअल एश्योरेंस बिजनेस के तहत नई पॉलिसी के प्रीमियम से 56,406 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। यह एक रिकॉर्ड है। यह पिछले साल की तुलना में 10.11 फीसद की वृद्धि को दिखाता है। पॉलिसियों की संख्या के लिहाज से LIC की बाजार हिस्सेदारी मार्च 2021 में 81.04 फीसद पर रही। पूरे साल के आंकड़ों को देखा जाए तो यह 74.58 फीसद के आसपास बैठता है।

LIC के पेंशन और ग्रुप स्कीम वर्टिकल ने भी नए बिजनेस प्रीमियम के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया। कंपनी को इस वर्टिकल में नए बिजनेस के प्रीमियम से 1,27,768 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। उससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 1,26,749 करोड़ रुपये पर था।

कंपनी से 3,45,469 एजेंट जुड़े हैं। इससे कॉरपोरेशन के एजेंट्स की संख्या बढ़कर 13,53,808 पर पहुंच गई है।

कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो नए प्रोडक्ट्स SIIP और Nivesh Plus के जरिए कंपनी ने एक बार ULIP जगत में मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है। LIC ने बताया है कि प्रोडक्ट का NAV, पोर्टफोलियो और स्वीचिंग ऑप्शन अब ऑनलाइन उपलब्ध है।

LIC ने पिछले वित्त वर्ष में 1,16,265.15 करोड़ रुपये के 2.19 करोड़ मेच्योरिटी क्लेम, मनी बैक क्लेम और एन्यूटी क्लेम सेटल किए। इसके साथ ही कंपनी ने 18,137.34 करोड़ रुपये के 9.59 लाख डेथ क्लेम भी सेटल किए।

कंपनी ने कहा है कि अपनी ग्राहक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उसने कई तरह के कदम उठाए हैं।

Related Articles

Back to top button