ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
मनोरंजन

पिता के निधन की खबर सुनते ही कश्मीर से मुंबई लौटीं हिना ख़ान, एयरपोर्ट पर इस तरह हुईं स्पॉट

नई दिल्ली। इस कोरोना काल में हिना ख़ान के घर पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है। मंगलवार को हिना ख़ान के पिता का निधन हो गया है। हिना के पिता का निधन मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। पिता के मौत की खबर सुनते ही एक्ट्रेस कश्मीर से मुंबई वापस लौट आई हैं। हिना अपने काम के सिलसिले में कश्मीर गई हुई थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें अपने पिता के निधन के बारे में पता चला वो तुरंत मुंबई आ गईं।

मंगलवार रात को हिना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू और व्हाइट कलर का जंप सूट पहना हुआ था जिसके साथ उन्होंने डेनिम जैकेट कैरी कर रखी थी। कोरोना वायरस को देखते हुए हिना ने पूरी सावधानी बरत रखी थी। एक्ट्रेस ने चेहरे पर मास्क और आखों पर चश्मा लगा रखा था। एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की कई फोटोज़ और वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें वो चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठती नज़र आ रही हैं।

हिना खान अपने पिता से काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती थीं। वो अक्सर पिता के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती थीं। अचानक पिता का साया सिर से उठ जाने की वजह से हिना खान ज़ाहिर है इस समय सदमे में होंगी।

हिना के पिता उन्हें बहुत सपोर्ट करते थे ईटीटाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था, ‘मुझे नहीं पता कि ये बात कितने लोग जानते हैं लेकिन मैं जब मुंबई आई थी तो इस बारे में सिर्फ मेरे पापा जानते थे। मैंने सिर्फ इस बारे में अपने पापा को बताया था कि मैं मुंबई रही हूं बाकी किसी को नहीं पता था। मेरी मम्मी और बाकी के परिवार वालो तो लगा था कि मैं दिल्ली हूं। मैंने अपनी ज़िंदगी में चाहें जो फैसला लिया हो मेरे पापा उसमें हमेशा मेरे पार्टनर इन क्राइम रहे हैं। मैं आगे भी अपनी ज़िंदगी में जो भी करूंगा या कर रही हूं इस बारे में पापा से बात करती हूं। मैं हमेशा पापा की राजकुमारी रही हूं। बल्कि बिग बॉस में भी मेरे बेड पर लिखा था ‘पापा की बेटी’।

Related Articles

Back to top button