ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
विदेश

विद्रोहियों से मुकाबले में मारे गए चाड के राष्ट्रपति, 30 साल से अधिक का रहा कार्यकाल

अन जमेना। मध्य अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी मंगलवार को विद्रोहियों से मुकाबले के दौरान मारे गए। वह तीन दशकों से अधिक समय से देश के राष्ट्रपति थे। सेना ने राष्ट्रीय टेलीविजन और रेडियो पर इसका एलान किया। यह खबर ऐसे समय आई, जब कुछ घंटे पहले ही निर्वाचन अधिकारियों ने राष्ट्रपति चुनाव में इदरिस के जीतने की घोषणा की थी। यह चुनाव 11 अप्रैल को हुआ था। इस जीत के साथ इदरिस और छह साल तक अपने पद पर बने रह सकते थे। सेना ने बताया कि डेबी के 37 वर्षीय पुत्र महमत इदरिस डेबी 18 महीने के संक्रमणकालीन परिषद का नेतृत्व करेंगे। साथ ही सेना ने शाम छह बजे से रात्रि कफ्र्यू लगाने की भी घोषणा की।

लड़ाई का मैदान दूर-दराज के इलाके में स्थित रहने के कारण इदरिस की मौत की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी पता नहीं चल सका है कि उनकी किन परिस्थितियों में मौत हुई। अभी यह भी ज्ञात नहीं है कि राष्ट्रपति उत्तरी चाड में अग्रिम क्षेत्र में क्यों गए या उनके शासन का विरोध कर रहे विद्रोहियों के साथ संघर्ष में उन्होंने क्यों हिस्सा लिया।

सेना के पूर्व कमांडर-इन-चीफ इदरिस 1990 में सत्ता में आए, जब विद्रोही बलों ने तत्कालीन राष्ट्रपति हिसेन हबरे को पद से हटा दिया। बाद में उन्हें सेनेगल में अंतरराष्ट्रीय अधिकरण ने मानवाधिकारों के उल्लंघन का दोषी ठहराया था। इन वर्षो में इदरिस ने कई सशस्त्र विद्रोह का सामना किया लेकिन उससे पार पाकर सत्ता में बने रहे। उनके खिलाफ इस नई बगावत का नेतृत्व खुद को फ्रंट फार चेंज और कान्कार्ड इन चाड बताने वाला समूह कर रहा है। ऐसा समझा जाता है कि विद्रोही हथियारबंद थे और उन्हें पड़ोसी लीबिया में प्रशिक्षण मिला था। उसके बाद वे 11 अप्रैल को उत्तरी चाड में घुसे।

Related Articles

Back to top button