ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
विदेश

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने दुबई की राजकुमारी के बारे में मांगी जानकारी, कहा- तत्काल रिहा करें

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के साथ मिलकर काम कर रहे स्वतंत्र विशेषज्ञों ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात सरकार से दुबई के प्रभावशाली शासक की बेटी के बारे में और जानकारियां देने को कहा है। राजकुमारी के बारे में दावा किया गया है कि उसे अगवा कर लिया गया है। विशेषज्ञों ने शेख लतीफिया बिंत मोहम्मद अल मकतूम की तत्काल रिहाई की मांग की। उन्होंने लतीफिया के जीवन पर मंडरा रहे संभावित खतरों को लेकर चिंता भी व्यक्त की।

विशेषज्ञों ने कहा कि हम बेहद चिंतिंत हैं कि फरवरी में एक फुटेज सार्वजनिक तौर पर जारी की गई, जिससे पता चलता है कि लतीफिया को उनकी इच्छा के विरुद्ध आजादी से वंचित किया जा रहा है। उसके बाद उनकी स्थिति के बारे में सूचना देने के लिए आधिकारिक रूप से किए गए आग्रह के बावजूद अधिकारियों ने कोई ठोस सूचना नहीं उपलब्ध कराई है। ये विशेषज्ञ संयुक्त राष्ट्र के अनुबंधित स्वतंत्र सलाहकार हैं।

शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी लतीफिया ने 2018 में संयुक्त अरब अमीरात से भागने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें भारत जा रही नौका से कमांडो ने हिरासत में ले लिया था। शेख वंशानुगत शासित देश के प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति हैं। विशेषज्ञों ने लतीफिया की तत्काल रिहा करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने राजकुमारी कहां है, इस बात की स्वतंत्र रूप से पुष्टि कराये जाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button