ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

कोरोना संकट: दिल्ली के हालात को लेकर LG के साथ फिर बैठक करेंगे केजरीवाल

दिल्ली में कहर मचा रहे कोरोना संकट के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में ऑक्सीजन सप्लाई, कोरोना वायरस के  बढ़ते  मामलों और मौतों पर चर्चा होगी। इससे पहले केजरीवाल ने केंद्र सरकार से ‘‘हाथ जोड़कर” अपील की थी कि दिल्ली को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए और कहा कि कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे में ऑक्सीजन खत्म होने वाली है।

PunjabKesari

राजधानी में बना हुआ है गंभीर संकट
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि राजधानी में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है। मैं एक बार फिर केंद्र से आग्रह करता हूं कि दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए। कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे की ही ऑक्सीजन बची हुई है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि दिल्ली को तुरंत ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए।’

PunjabKesari
महानगर में अफरा-तफरी की स्थिति हो सकती है: सिसोदिया
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा था कि अगर बुधवार सुबह तक स्टॉक नहीं भरा गया तो महानगर में अफरा-तफरी की स्थिति हो जाएगी। दिल्ली में आईसीयू बिस्तर भी तेजी से भर रहे हैं। महानगर सरकार के ‘दिल्ली कोरोना ऐप’ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में शाम आठ बजे तक कोरोना वायरस मरीजों के लिए केवल 30 बिस्तर उपलब्ध थे।

PunjabKesari
दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के अधिकतर अस्पतालों में केवल आठ से 12 घंटे तक का ऑक्सीजन बचा हुआ है। इस नोट के मुताबिक, लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, बुराड़ी अस्पताल, आंबेडकर अस्पताल, संजय गांधी अस्पताल, बी एल कपूर अस्पताल और मैक्स अस्पताल पटपड़गंज उन अस्पतालों में शामिल हैं जहां केवल आठ से 12 घंटे तक का ऑक्सीजन बचा हुआ है। सर गंगाराम अस्पताल ने कहा कि उनके पास केवल आठ घंटे का ऑक्सीजन बची हुई है।

Related Articles

Back to top button