ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

दो सटोरिए पकड़ाए, नकद व सट्टा-पट्टी जब्त

बिलासपुर: अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा खिल रहे दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकद और सट्टा-पट्टी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सिविल लाइन पुलिस को सोमवार की शाम सूचना मिली कि नेहरू नगर गणेश चौक के पास रितेंद्र मतलानी सट्टा खिला रहा है।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल बलराम टाकीज रोड मुक्तिधाम के सामने रहने वाले रितेंद्र मतलानी को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को कब्जे से सट्टा-पट्टी और 545 स्र्पये जब्त कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की है। इसी तरह सिरगिट्टी पुलिस की गश्त टीम को सूचना मिली कि आर्या कालोनी तिफरा गेट के पास कोई सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान वहां मौजूद लोग भाग निकले।

वहीं पुलिस ने मौके से मन्न्ाडोल में रहने वाले जितेंद्र सूर्या पिता पंचराम सूर्या(21 वर्ष) को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक पुलिस को गुमराह कर रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक के कब्जे से सट्टा-पट्टी और 34 सौ स्र्पये नकद व मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

तोरवा में सटोरिया गिरफ्तार, पांच हजार जब्त

मंगलवार की सुबह तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि तोरवा बस्ती के पटेलपारा में अभिषेक पटेल(27 वर्ष) अपने घर के पास सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से अभिषेक को पांच हजार नकदी और सट्टा-पट्टी के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button