ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें...
देश

पूर्व डिप्टी सीएम प्यारेलाल कंवर के बेटे, बहू और पोती की कोरबा में हत्या

कोरबा। अविभाजित मध्य प्रदेश में उप-मुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के बेटे, बहू और पोती की कोरबा जिले के ग्राम भैसमा में उनके निवास पर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह जब घर के अन्य सदस्य घूमने गए थे, तब यह घटना हुई। मृतकों के नाम हरीश कंवर, सुमित्रा कंवर और आशी कंवर(5) हैं। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे हुए हैं। बताया गया कि हरीश के बड़े भाई हरभजन कंवर सुबह परिवार के साथ टहलने के लिए हर दिन निकलते हैं और बुधवार तड़के करीब चार बजे निकल गए थे। इसके बाद घर में मां जीवन बाई, हरीश और पत्नी सुमित्रा व पुत्री आशी रह गए। हत्यारों ने इसी बीच धारदार हथियार से हत्या की घटना को अंजाम दे कर भाग निकले। हरभजन व अन्य लोग जब घर लौटे तब उन्हें इस घटना का पता चला।

मां पहुंची तो हत्यारों ने धक्का देकर गिरा दिया

बुजुर्ग मां जीवन बाई कंवर, 82 साल भी घर पर ही आवाज सुनकर मौके पर पहुंची तो आरोपितों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। बताया जा रहा है कि जीवन बाई की आंखों की रोशनी चली गई है, इसलिए वह आरोपितों को देख नहीं पाई। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा कि आरोपित परिवार के सदस्यों से भलीभांति परिचित थे।

घटना स्थल पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राज किशोर प्रसाद और अन्य कांग्रेसी नेता पहुंच गए हैं। बता दें कि स्व. हरीश कंवर पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर के भतीजे और कोरबा जनपद पंचायत की अध्यक्ष हरेश कंवर के छोटे भाई थे। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी सहित खोजी डॉग की टीम मौके पर पहुंच गई है। एक साथ तीन लोगों की हत्या की वारदात के सामने आने से पुलिस सकते में आ गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू सहित अन्य अधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए हैं।

जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा है कि भैंसमा निवासी हरीश कंवर, उनकी पत्नी व पुत्री की हत्या की घटना से मैं स्तब्ध हूं। हरीश मेरे छोटे भाई की तरह थे। शोक व्यक्त कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि अखंड मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के सुपुत्र होने के बावजूद वे बेहद सीधे, सरल और सहज स्वभाव के धनी थे। 2010 में हम दोनों ने एक साथ राजनीति में प्रवेश किया था। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने कोरबा पुलिस त्वरित कार्यवाही करे। गौरतलब है कि हरीश कंवर ने कांग्रेस से नाराज होकर जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया था, बाद में उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली थी।

Related Articles

Back to top button