ब्रेकिंग
Khandwa Truck Accident: खंडवा में बारातियों से भरा ट्रक पलटने से मची चीख-पुकार; 100 से अधिक लोग घायल Bhopal Crime News: भोपाल में HR मैनेजर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; सेल्समैन प्रेमी गिरफ्ता... Raisen Road Accident: सेहतगंज टोल प्लाजा के पास भोपाल-सागर रूट की बसें टकराईं; नीतीश और माखन की हुई ... MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ...
देश

महिला की हत्या के बाद फरार पिता-पुत्र पुलिस की पकड़ से दूर

बिलासपुर।सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर स्थित कृषि प्लाट में चौकीदारी करने वाले युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित अपने पिता के साथ बाइक में सवार होकर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।

प्रभु साहू ने सरकंडा पुलिस को बताया कि अशोक नगर में राकेश कुमार का कृषि प्लाट है। जहां आठ साल से बिल्हा क्षेत्र के उड़नताल निवासी ओमप्रकाश बंजारे चौकीदारी करता था। उसके साथ उसकी पत्नी शीला बंजारे और पिता चंपालाल भी रहते थे। 17 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे चौकीदार ओमप्रकाश मोटरसाइकिल से अपने पिता चंपालाल के साथ के साथ बिरकोना की ओर तेजी से भाग रहा था।

इसे देखते हुए प्रभु साहू को कुछ संदेह हुआ। उसने घटना की जानकारी प्लाट मालिक राकेश कुमार को दी। खबर मिलते ही प्लाट मालिक राकेश कुमार वहां पहुंच गए। उन्होंने ओमप्रकाश बंजारे के कमरे में जाकर देखा, तो पता चला कि उसकी पत्नी शीला बंजारे घायल अवस्था में पड़ी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस 108 और पुलिस के डायल 112 को दी।

इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान शीला बंजारे की रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित युवक के संबंध में जानकारी जुटाकर उसकी पतासाजी कर रही है।

20 साल से बाहर रहता है परिवार

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित ओमप्रकाश बंजारे के पैतृक गांव उड़नताल में दबिश दी। इस दौरान पता चला कि उनका परिवार पिछले 20 साल से गांव से बाहर रहता है। आरोपित का एक भाई बिल्हा में रहता है। वहीं, अन्य सदस्य भी बाहर रहते हैं। गांव में पूछताछ के बाद पुलिस आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

दोनों की है दूसरी शादी

जांच के दौरान शीला बंजारे के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पहले पति को छोड़ दिया है। उसकी तरफ से एक आठ साल की बेटी है जो अपने नाना-नानी के साथ पामगढ़ में रहती है। वहीं, ओमप्रकाश ने भी अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया है। ओमप्रकाश और शीला की संतान नहीं है। शीला के परिवार वालों ने बताया कि उनके बीच विवाद की जानकारी उन्हें नहीं है। आरोपित के पकड़े जाने पर घटना के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button