ब्रेकिंग
Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी... Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर...
देश

छठे चरण का मतदान जारी, 43 विधानसभा सीटों पर अब तक 17.25 फीसद वोटिंग

कोलकाता। कोरोना संक्रमण के कहर के बीच बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान सूबे के चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। ये जिले उत्तर 24 परगना,उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर, नदिया और पूर्व ब‌र्द्धमान हैं। इस दौरान करीब 1.03 करोड़ मतदाता 306 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। केंद्रीय बलों की 1,071 कंपनियां तैनात हैं। कुल 14,480 पोलिंग बूथों पर मतदान चल रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।

LIVE UPDATES

–  चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 10.30 बजेतक 17.25 फीसद मतदान हुआ है।

– चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 9.30 बजेतक 17.19 फीसद मतदान। नदिया में 18.21, उत्तर 24 परगना में 14.87, पूर्व बर्द्धमान में 18.92 एवं उत्तर दिनाजपुर में 18.85 फीसद मतदान हुआ।

– पश्चिम बंगालः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में कांचरापाडा में मतदान किया।

– पश्चिम बंगालः विधानसभा चुनाव के छठे चरण में रायगंज में मतदान चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव के छठे चरण में आज 43 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

– पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बैरकपुर में मतदान किया।

– पश्चिम बंगालः विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हुए। आज विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। तस्वीरें बैरकपुर से।

 पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में मतदान केंद्र संख्या 133 पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए।

छठे चरण में 66 करोड़पति प्रत्याशी

बंगाल चुनाव के छठे चरण में 66 करोड़पति प्रत्याशी हैं। इनमें तृणमूल के 28, भाजपा के 19, कांग्रेस के दो और माकपा के चार प्रत्याशी शामिल हैं। छठे चरण के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 94.83 लाख रुपये है। 306 प्रत्याशियों में से 87 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 71 के खिलाफ बेहद गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें माकपा के 14, भाजपा के 25, तृणमूल कांग्रेस के 24 और कांग्रेस के पांच प्रत्याशी शामिल हैं।

प्रमुख प्रत्याशी

  • भाजपा- मुकुल राय।
  • तृणमूल कांग्रेस- ज्योतिप्रिय मल्लिक, उज्जवल विश्वास, स्वपन देबनाथ और अभिनेत्री कौशिनी मुखर्जी।
  • माकपा-तन्मय भट्टाचार्य।
  • कांग्रेस- मोहित सेनगुप्ता

 किस जिले में कितनी सीटों पर मतदान 

  •  उत्तर 24 परगना- 17 सीट।
  •  उत्तर दिनाजपुर –9 सीट।
  •  नदिया-9 सीट।
  •  ब‌र्द्धमान- 8 सीट।

आठ चरण में मतदान और दो मई को नतीजे

बता दें कि बंगाल में 294 सीटों पर  आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल, चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को हुआ। छठे चरण का मतदान 22 अप्रैल, सातवें चरण का मतदान 26 अप्रैल और आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दो मई को नतीजे आएंगे।

Related Articles

Back to top button