ब्रेकिंग
RSS के 100 साल पूरे, संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी; क्या-क्या बदलेगा? तेजाब हमले के बाद 16 साल की लड़ाई, आखिर क्यों बरी हो गए शाहीन के आरोपी? क्रिस्मस के दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं होगा सोना-चांदी का कारोबार, ये रही 2026 की हॉलिडे लिस्ट वरदान नहीं, मुसीबत भी बन सकता है AI! इन सलाहों से रखें दूरी कम बजट में क्रिसमस सेलिब्रेशन, इन यूनिक तरीकों से बच्चे होंगे खुश उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर… जानें कैसा रहेगा आज तीनों पहाड़ी राज्यों का मौसम इंद्रेश उपाध्याय ने खत्म किया विवाद: यादव समाज की नाराजगी के बाद जारी किया माफीनामा, सफाई में दी अपन... कर्नाटक में 'मौत का सफर': ट्रक से टकराते ही आग का गोला बनी स्लीपर बस, 9 यात्री जिंदा जले पीएम मोदी का क्रिसमस संदेश: पवित्र प्रार्थना सभा में शिरकत की, ईसाई समुदाय को दीं प्रभु यीशु के जन्म... अब सिर्फ चेहरा नहीं, रणनीतिकार भी": नए साल में कांग्रेस का पावर बैलेंस बदलेगा, प्रियंका गांधी के पास...
देश

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एके वालिया का निधन, सीताराम येचुरी के बेटे आशीष ने भी गंवाई जान

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। इस बीच राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम से एक बुरी खबर आ रही है। शीला दीक्षित सरकार में ऊर्जा और स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. अशोक कुमार वालिया का बृहस्पतिवार सुबह इन्द्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए थे और  कई दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थे। बृहस्पतिवार सुबह उनके निधन की खबर आते ही कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, गुरुग्राम के एक अस्पताल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया।

बता दें कि डॉ. अशोक कुमार वालिया दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार होने के साथ शीला दीक्षित के करीबी भी थे। पूर्वी दिल्ली में ही नहीं, बल्कि समूची दिल्ली में उन्हें बेहतरीन डॉक्टर के साथ अच्छा इंसान माना जाता था। वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे।

यहां पर बता दें कि शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रह चुके अशोक कुमार वालिया प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार थे। शीला दीक्षित से उनकी करीबी जग जाहिर थी। वह वर्ष 1993 में दिल्ली प्रदेश की पहली विधानसभा से ही वह हर बार चुने गए थे, लेकिन 2015 में लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और हार गए थे। फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भी उन्हें हार मिली थी।

इससे पहले 2017 में एमसीडी चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस का झगड़ा उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दरवाजे तक पहुंच गया था। इसके लेकर एके वालिया काफी नाराज हुए थे।

लगातार 4 बार विधानसभा चुनाव जीते थे एक वालिया

दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ.  एके वालिया ने लगातार चार विधानसभ चुनाव में जीत दर्ज की थी और लगातार दो बार चुनाव हारे भी थे  परिसीमन से पूर्व उन्होंने गीता कॉलोनी सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी और परिसीमन के बाद लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से एक बार जीत दर्ज की थी। वहीं लक्ष्मीनगर से ही वह लगातार दो बार हारे थे। इसी वजह से उन्होंने दिल्ली विधानसभा 2020 में पुरानी सीट से ही चुनान लड़ने का फैसला किया था।

Related Articles

Back to top button