ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

रायपुर के शुभकामना अस्पताल पर निगम ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

रायपुर। राजधानी में अस्पताल संचालकों द्वारा कोरोना संक्रमण के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अस्पताल संचालक द्वारा मेडिकल सही तरीके से डिस्पोज नहीं किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है। रायपुर नगर निगम की टीम ने गुरुवार को मोवा स्थित शुभकामना अस्पताल में औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही मिली है। निगम ने अस्पताल प्रबंधन पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम के मिली जानकारी के अनुसार जोन क्रमांक नौ के अंतर्गत मोवा स्थित शुभकामना अस्पताल प्रबंधन अस्पताल से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट को सही तरीके से डिस्पोजल नहीं किया जा रहा था। निगम की टीम को इसकी शिकायत मिली थी।

निगम की टीम गुरुवार को जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में अस्पताल जाकर निरीक्षण किया। शिकायत सही पाए जाने पर शुभकामना अस्पताल प्रबंधन पर तत्काल 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। भविष्य में अस्पताल के मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से डिस्पोजल करने की सख्त हिदायत दी है। भविष्य में इसकी पुनरावृति होने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने की स्पष्ट चेतावनी दी। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन नौ के कमिश्नर ने संबंधित शुभकामना अस्पताल के प्रबंधकों को दी है।

Related Articles

Back to top button